आज विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस (वल्र्ड प्रेस फ्रीडम डे) है। 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस के आयोजन की घोषणा की थी। यह दिन प्रेस की स्वतन्त्रता के सिद्धान्त व व्यवहार के मूल्यांकन का दिन है। प्रेस की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा चुके पत्रकारों को आज श्रद्धांजलि दी जाती है, उनके योगदान को याद किया जाता है। आज के दिन पत्रकार प्रेस की आजादी पर बाहरी हमले से बचाव के लिए प्रण लेते हैं।
साक्षात्कार
अपने लिए भी जीना चाहता हूं - टाटा
- Thursday, 18 November 2010
- News Desk
नई दिल्ली : भारतीय उद्योग जगत से सबसे प्रतिष्ठित व विश्वसनीय टाटा घराने के शीर्ष पुरूष रतन नवल टाटा ने 15 - 20 साल पहले एक मंत्री द्वारा 15 करोड़ रुपये की रिश्वत का खुलासा क्या किया पूरे देहरादून के लेकर दिल्ली तक खलबली मच गयी। अब हर कोई उस मंत्री का नाम जानना चाहता है। रतन टाटा ने अपने घराने की मर्यादा व कंपनी की आचा संहिता का पालन करते हुए 15 नवंबर को देहरादून के कार्यक्रम में मंत्री का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि विकास की राह में भ्रष्टाचार ही सबसे बड़े रोड़ा है।इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे अपने लिए भी जीना चाहते हैं और तय समय पर ही रिटायर होंगे।











