आमिर का टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ छोटे पर्दे पर बड़े नोट छाप रहा है। अगर धंधे की बात करें, तो यह शो पुराने सभी सुपरहिट टीवी शोज़ का बाप साबित होता दिख रहा है। कमाई इतनी है कि स्टार की झोली तो भर ही रही है, आमिर खान भी अच्छे-खासे पैसे बना रहे हैं। सुनने में आया है कि आमिर इस शो के प्रत्येक एपिसोड के लिए तीन करोड़ रुपए फीस ले रहे हैं। किसी शो की एंकरिंग के लिए अभी तक बॉलीवुड में किसी भी स्टार को इतनी रकम न कभी मिली है और न ही कभी ऑफर की गई है।
चर्चा में
"बीवी नहीं संभलती तो मत करो शादी "
- Friday, 11 May 2012
- News Desk
टीवी कलाकार की दलील कोर्ट ने की खारिज
मुंबई - अगर बीवी को नहीं संभाल सकते तो शादी ही मत करो। यह टिप्पणी की है बोम्बे हाईकोर्ट ने। कोर्ट ने एक आर्ट डायरेक्टर की याचिका पर सुनवाई करते वक्त यह टिप्पणी की। आर्ट डायरेक्टर ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसकी तलाक की याचिका को खारिज कर दिया था।
गिरीश भट्ट की कहानी "माँ" को प्रथम स्थान
- Monday, 06 June 2011
- News Desk
स्व. केतन मुन्शी गुजराती कहानी स्पर्धा प्रतियोगिता
गुजराती साहित्य में नर्मद साहित्य सभा, सूरत के द्वारा वर्ष 2010 की श्रेष्ठ गुजराती कहानी "माँ" को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। 18 मई 2011 को संम्पन्न हुए इस समारोह में गुजराती साहित्य परिषद् के अध्यक्ष और समर्थ साहित्यकार श्री भगवतीकुमार शर्मा, साहित्य संगम संस्थान के अध्यक्ष और साहित्यकार श्री नानूभाई नायक, डॉ. शरीफा वीजलीवाला, डॉ. जगदीश गुर्जर, डॉ. विजय शास्त्री और साहित्यकार-भावक उपस्थित थे।











