खबरवाला की तरफ से सभी सुधी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और शुभचिंतकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। खबरवाला नववर्ष आपके जीवन में खुशी और समृद्धि की कामना करता हैं।
khabarwala team
विशेष
सभी पाठकों को नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं
- Sunday, 01 January 2012
- News Desk
गिरीश भट्ट की कहानी "माँ" को प्रथम स्थान
- Monday, 06 June 2011
- News Desk
स्व. केतन मुन्शी गुजराती कहानी स्पर्धा प्रतियोगिता
गुजराती साहित्य में नर्मद साहित्य सभा, सूरत के द्वारा वर्ष 2010 की श्रेष्ठ गुजराती कहानी "माँ" को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। 18 मई 2011 को संम्पन्न हुए इस समारोह में गुजराती साहित्य परिषद् के अध्यक्ष और समर्थ साहित्यकार श्री भगवतीकुमार शर्मा, साहित्य संगम संस्थान के अध्यक्ष और साहित्यकार श्री नानूभाई नायक, डॉ. शरीफा वीजलीवाला, डॉ. जगदीश गुर्जर, डॉ. विजय शास्त्री और साहित्यकार-भावक उपस्थित थे।
सदी की शक्तिशाली महिलाओं' में इंदिरा व टेरेसा
- Saturday, 20 November 2010
- News Desk
वॉशिंगटन। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और भारत को अपनी कर्मस्थली बनानेवाली अल्बानियाई नन मदर टेरेसा को ‘टाइम’ पत्रिका की 'पिछली सदी की 25 अति शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में शामिल किया गया है। ‘टाइम’ पत्रिका के इस सर्वेक्षण में महिलाओं के मताधिकार की मुखर प्रवक्ता जेन एडम्स को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। एडम्स नोबेल पुरस्कार पानेवालीं पहली अमेरिकी महिला हैं। इस सर्वेक्षण में अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन छठे स्थान पर हैं।
अपने लिए भी जीना चाहता हूं - टाटा
- Thursday, 18 November 2010
- News Desk
नई दिल्ली : भारतीय उद्योग जगत से सबसे प्रतिष्ठित व विश्वसनीय टाटा घराने के शीर्ष पुरूष रतन नवल टाटा ने 15 - 20 साल पहले एक मंत्री द्वारा 15 करोड़ रुपये की रिश्वत का खुलासा क्या किया पूरे देहरादून के लेकर दिल्ली तक खलबली मच गयी। अब हर कोई उस मंत्री का नाम जानना चाहता है। रतन टाटा ने अपने घराने की मर्यादा व कंपनी की आचा संहिता का पालन करते हुए 15 नवंबर को देहरादून के कार्यक्रम में मंत्री का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि विकास की राह में भ्रष्टाचार ही सबसे बड़े रोड़ा है।इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे अपने लिए भी जीना चाहते हैं और तय समय पर ही रिटायर होंगे।





बडा खुलासा जल्द ... 





