Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: धर्म ज्योतिष हथेली के चिन्‍ह बताते है आप कितने भाग्यशाली हैं

हथेली के चिन्‍ह बताते है आप कितने भाग्यशाली हैं

  • PDF

प्रस्‍तुति पं. भुवनेश शास्त्री

जिस व्यक्ति के  हाथ में चक्र का चिन्ह हो, ऐसा व्यक्ति महापुरुष होता है। प्रसिद्ध ग्रंथ हस्तसंजीवन के अनुसार जिस व्यक्ति की दसों अंगुलियों में चक्र हो तो ऐसा व्यक्ति राजा या योगी होता है। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर चिन्हों के आधार पर भाग्यशाली होने अथवा न होने का निर्णय किया जाता है। प्रसिद्ध ग्रंथ हस्तसंजीवन के अनुसार किसी व्यक्ति के हाथ मे निम्नलिखित 32 चिन्हों में से दो या अधिक चिन्ह पाए जाने पर वह भाग्यशाली होता है।

1. छत्र 2. कमल 3. धनुष 4. रथ 5. वज्र
6. कच्छप 7. बावड़ी 8. स्वास्तिक 9. तोरण 10. तीर 11. शेर 12. पेड़ 13. चक्र 14. शंख 15. हाथी 16. समुद्र 17. घड़ा 18. महल 19. मछली 20. यव 21. खम्भा 22. मठ 23. कमण्डल 24. पहाड़ 25. चंवर 26. शीशा 27. बैल 28. झण्डा 29. लक्ष्मी 30. फूलमाला 31. अंकुश 32. मोर।

इन चिन्हों के हाथ में पाए जाने के अनुसार फल

  • जिस व्यक्ति के हाथ में छत्र व दण्ड हो अथवा ध्वजा व चंवर का चिन्ह हो तो ऐसा व्यक्ति राजा के समान जीवन यापन करने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति विभिन्न विधाओं में पारंगत, बुद्धिमान व समाज में प्रतिष्ठिïत होता है। ऐसे जातक का राजयोग अत्यंत प्रबल होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में मत्स्य का चिन्ह या शंख का चिन्ह हो तो ऐसा व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली होता है। आचार्य समुद्र के अनुसार ऐसा जातक अपने क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचने वाला होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में कमल का चिन्ह हो, वह अत्यंत भाग्यशाली होता है। ऐसा जातक बेहद बुद्धिमान, चतुर होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में धनुष का चिन्ह हो, वह शूरवीर होता है। वह संसार में सभी को प्रिय होता है।
  • जिस जातक के हाथ में रथ का चिन्ह हो, वह उच्च पदाधिकारी होता है। समाज में उसे यश और प्रतिष्ठïा प्राप्त होती है। ऐसा जातक बड़े-बड़े उद्योगों का स्वामी बड़े परिवार का स्वामी होता है।
  • जिस जातक के हाथ में वज्र का चिन्ह हो, ऐसा व्यक्ति वीर एवं सेना में उच्च पदाधिकारी होता है।
  • जिस जातक के हाथ में कच्छप का चिन्ह हो, ऐसा व्यक्ति अपने क्षेत्र में सफल व  भाग्यशाली होता है।
  • जिस जातक के हाथ मे  बावड़ी का चिन्ह हो, वह धनवान होता है। वह व्यक्ति दान-पुण्य करने में बेहद रुचि लेता है।
  • जिस जातक के हाथ में स्वास्तिक का चिन्ह हो, वह अत्यंत भाग्यवान एवं धनी होता है। ऐसा व्यक्ति राजा के समान तथा वृद्धावस्था तक सुखी व प्रतिष्ठिïत होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में तोरण का चिन्ह हो, वह अत्यंत धनी एवं समृद्धशाली जीवन व्यतीत करता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में तीर का चिन्ह हो, वह व्यक्ति बुद्धिमान तथा अनेक विधाओं का जानकार होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में शेर का चिन्ह हो, वह बलशाली व वीर होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में पेड़ का चिन्ह हो, वह धनवान होने के साथ-साथ सैकड़ों एकड़ भूमि का मालिक होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में चक्र का चिन्ह हो, वह महापुरुष होता है तथा जिसकी दसों उंगलियों में चक्र हो ऐसा व्यक्ति राजा या योगी पुरुष होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में शंख का चिन्ह हो, वह धनी होता है। यदि यह चिन्ह बेहद स्पष्ट हो तो करोड़पति या अरबपति होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में हाथी का चिन्ह हो, वह महान योद्धा होता है। वह लड़ाई में शत्रुओं को परास्त करने वाला, राजा के सदृश व्यक्ति होता है। - जिसके हाथ में समुद्र का चिन्ह हो, वह धनी व अत्यंत प्रभावशाली होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में घड़े का चिन्ह हो, वह अपनी समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने वाला होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में महल का चिन्ह हो, वह न केवल धनवान होता है, बल्कि असंख्य गोधन का मालिक होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में मछली का चिन्ह हो, वह अत्यंत धनी व भाग्यशाली होता है। उसे खूब धन, पुत्र तथा भाग्यशाली स्त्री का सुख प्राप्त होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ या अंगूठे के पोर में यव का चिन्ह हो, वह समस्त विधाओं का जानकार तथा भाग्यशाली होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में मठ या मंदिर का चिन्ह हो, वह धार्मिक क्षेत्र में  दखल रखने वाला होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में कमण्डल का चिन्ह हो, वह महान तपस्वी एवं योगी होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में चंवर का चिन्ह हो, वह उच्च पदाधिकारी होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में बेल का चिन्ह हो, वह शूरवीर होता है। वह अपने बुद्धि विवेक से शत्रुओं का नाश करने वाला होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में ध्वजा का चिन्ह हो, वह ज्ञानी, समस्त विधाओं में पारंगत, बुद्धिमान एवं सम्मानित होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में फूल या माला सदृश चिन्ह हो, वह यशस्वी व धनवान होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में अंकुश का चिन्ह हो, वह बहुत प्रतिष्ठिïत, महलों में रहने वाला, धनी होता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में मोर का चिन्ह हो, वह अपने ननिहाल पक्ष से सुख पाने वाला होता है।

इस प्रकार जातक या जातिका अपने हस्त का परीक्षण कर या किसी विद्वान हस्तरेखा विद से उक्त लक्षणों को दिखाकर उक्त दिशा में भलीभंति प्रकार से आगे बढ़ सकते हैं।

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com