Thursday, Feb 23rd

Last update11:43:15 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: धर्म

धर्म

आज शिवजी की मेहमान होंगी सैक्स वर्कर

  • PDF

काशी के महाश्मशान में रात भर होगा सैक्सी डांस

धार्मिंक नगरी की ये कैसी  परम्परा है. कहा जाता है कि काशी मे भगवान् भोले नाथ स्वयं निवास करते है। उनका ये प्रिय स्थान है। काशी भगवान् भोले के त्रिशूल पर बसी हुई है। काशी संसार की सबसे पुरानी नगरी है। विश्व के सर्वाधिक प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में काशी का उल्लेख मिलता है - काशिरित्ते.. आप इवकाशिनासंगृभीता:। पुराणों के अनुसार यह आद्य वैष्णव स्थान है। काशी की महिमा विभिन्न धर्मग्रन्थों में गायी गयी है।

Read more...

टुसू में डूबा पूरा झारखंड

  • PDF

झारखंड के प्रमुख त्योहारों में एक है टुसू। आपसी सदभावना के इस पर्व में संगीत की प्रधानता होती है। इस दिन को झारखंड में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हर ओर जश्‍न सा माहौल टुसू की पहचान बन गई है। इसकी शुरुआत टुसू की प्रतिमा स्थापित करने से होती है फिर इसका पौष संक्रांति के दिन विसर्जन होता है। टुसू को मुहल्ले अथवा गांव में एक निश्चित घर में स्‍थापित किया जाता है। शाम को युवतियां एक निश्चित स्थान पर एकत्रित होकर टुसू के गीत गाती हैं।

 

Read more...

जमशेदपुर में गुजराती संस्कृति का वाहक श्री गुजराती ब्रह्म समाज

  • PDF


जमशेदपुर : टाटा की इस नगरी में गुजराती समाज किसी परिचय का मोहताज नहीं।  अपनी उद्यमशीलता, दूरदर्शिता व समर्पण भावना के जरिए गुजराती हर जगह अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। जमशेदपुर में भी बसता है एक छोटा गुजरात और इसमें दिखती है उस राज्य की उद्यमशीलता की झलक। गुजरातियों की एक और विशेषता होती है कि वे हर हाल में समाज के लिए जीते हैं और अपनी संस्कृति को हर हाल में बचाये व विकसित करने के लिए प्रयत्नशील भी रहते हैं।

Read more...

जमशेदपुर में हो रही श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ की अमृत वर्षा

  • PDF

गुजरात के प्रख्यात संत श्री भागवत ऋषि शास्त्री बहा रहे ज्ञान की गंगा

जमशेदपुर  : पूजा पाठ व धर्म-कर्म के लिए अति श्रेष्ठ माने जाने वाले पौष माह में इस बार जमशेदपुर के हृद्यस्थल रहे जानेवाले बिष्टुपुर में श्रीमदे भागवत की ज्ञान गंगा बह रही है।  गुजरात से आये प्रख्यात कथा वाचक श्री भागवत ऋ्षि शास्त्री बहा रहे ज्ञान की गंगा। स्थान है गुजराती सनातम समाज और आयोजक है श्री गुजराती ब्रह्म्ïा समाज। यहां पर छह जनवरी से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरु हुआ जो 12 जनवरी तक चलेगा।

Read more...

भागवत कथा से सात शादी कराने का पुण्य : श्रीभागवत ऋषि शास्त्री

  • PDF

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गुजराती सनतान समाज परिसर में विशेष रूप से बनाये गये श्री भागवत धाम के अलौकिक व अदभूत वातावरण में गुरुवार को दिन में तीन बजे श्री गुजराती ब्रह्म्मण समाज द्वारा आयोजित पहला सामूहिक श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ आरंभ हुआ। बेहद धार्मिक उल्लास के बीच गुजरात से पधारे व अहमदाबाद स्थित श्रीभागवत पीठ के संचालनकर्ता प्रख्यात कथावाचक-भागवत मर्मज्ञ श्री भागवत ऋषि शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद भागवत को सुनने से कल्याण ही कल्याण होता है। जो इस कथा को सुनता है उसे सात शादी कराने का पुण्य मिलता है।

Read more...

हथेली के चिन्‍ह बताते है आप कितने भाग्यशाली हैं

  • PDF

प्रस्‍तुति पं. भुवनेश शास्त्री

जिस व्यक्ति के  हाथ में चक्र का चिन्ह हो, ऐसा व्यक्ति महापुरुष होता है। प्रसिद्ध ग्रंथ हस्तसंजीवन के अनुसार जिस व्यक्ति की दसों अंगुलियों में चक्र हो तो ऐसा व्यक्ति राजा या योगी होता है। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर चिन्हों के आधार पर भाग्यशाली होने अथवा न होने का निर्णय किया जाता है। प्रसिद्ध ग्रंथ हस्तसंजीवन के अनुसार किसी व्यक्ति के हाथ मे निम्नलिखित 32 चिन्हों में से दो या अधिक चिन्ह पाए जाने पर वह भाग्यशाली होता है।

Read more...

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

editor@khabarwala.com