आजमगढ़ में दैनिक जागरण की पहल का असर हुआ कि एक मासूम को नई जिंदगी मिल गई। जागरण में छपी खबर को पढकर लाइफ लाइन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. अनूप कुमार सिंह यादव ने गरीब जितेन्द्र का मुफ्त आपरेशन करने का निर्णय लिया। उनकी पहल पर गरीबी जितेन्द्र के परिवार वाले उसे लेकर डॉ. अनूप के पास पहुंचे। जितेन्द्र को 13 वर्ष की अवस्था में ही सिर के दाहिने हिस्से में टयूमर था। इसका असर उसकी आंखों पर भी पडने लगा था।











