Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खुला पन्ना वाद-विवाद तलाक के लिए "फेसबुक" जिम्मेदार

तलाक के लिए "फेसबुक" जिम्मेदार

  • PDF

वाशिंगटन से खबर है कि सोशल नेटवर्किंग और माइक्रोब्लोगिंग साइट्स फेसबुक और टि्वटर भले ही दुनिया भर के लोगों को साथ लाने का काम कर रहीं हो लेकिन एक सर्वे में इन साइट्स की कुछ और ही हकीकत बयां करता है। सर्वे में सामने आया है कि अमरीकी में हर पांचवे तलाक के पीछे सोशल नेटवर्किंग साइट्स का हाथ है। सर्वे की रिपोर्ट कहती है कि तलाक करवाने वाले 80 प्रतिशत वकीलों का मानना है कि उनके के पास आने वाले ज्यादातर मामलों में धोखे के सबूत के तौर पर वे सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल करते हैं।
अमरीकन एकेडमी ऑफ मेट्रीमोनियल लॉयर्स के सर्वे के अनुसार तलाक के मामलों में साथी के धोखे को सामने लाने के लिए सबूत के तौर सोशल मीडिया पर फ्लर्टी मैसिज और फोटोग्राफ्स की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें फेसबुक सबसे आगे है। जहां 66 फीसदी वकील सबूत के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं, वहीं 15 प्रतिशत माय स्पेस, 5 प्रतिशत टि्वटर और 14 फीसदी अन्य साइट्स का इस्तेमाल करते हैं।

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com