Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें खेल हाकी में भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदा, बना एशिया का चैंपियन

हाकी में भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदा, बना एशिया का चैंपियन

  • PDF

मुंबई - भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने धुर विरोधी पाकिस्तान को पटखनी देकर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। निर्धारित समय में कोई गोल ना करने पर दोनों टीमो को पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा जिसमें भारत ने बाजी मार ली। पेनल्टी शूटआउट में भारत की तरफ से कप्तान राजपाल सिंह, दानिश मुज्तबा, युवराज वाल्मिकी और सरवनजीत सिंह ने गोल कर लिया लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी हसीम खान और शफकत रसूल गोल कर पाने में कामयाब नहीं हो पाये। जिसके चलते भारत ने ऐशियन ट्राफी को अपने नाम कर लिया।

भारत के आस्ट्रेलियाई कोच माइकल नोब्स ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम की मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि ये टीम इंडिया के साधना का असर है जिसके चलते भारत को खुशी नसीब हुई है। एशियन चैपियन बनने के बाद से खेल प्रेमियों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। वो नाच रहे हैं, गा रहे हैं और आतिशबाजियां कर रहे हैं।

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com