मुंबई - भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने धुर विरोधी पाकिस्तान को पटखनी देकर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। निर्धारित समय में कोई गोल ना करने पर दोनों टीमो को पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा जिसमें भारत ने बाजी मार ली।
खेल
पारी और 8 रन से हारकर शर्मसार टीम इंडिया
- Monday, 22 August 2011
- News Desk
लंदन - इंग्लैंड सीरीज का चौथा टेस्ट भारत एक पारी और 8 रन से बुरी तरह से हार गया। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्विप करते हुए 4-0 से शिकस्त दी। ओवल के मैदान पर आखिरी मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 591 के खिलाफ फॉलोऑन खेलने उतरी टीम इंडिया अपनी लाज नहीं बचा पाई और 283 रन पर ढेर हो गई।
जीत लिया जहां
- Sunday, 03 April 2011
- News Desk
-- 28 साल बाद भारत बना विश्व विजेता
-- जश्न में डूबा पूरा देश
मुंबई -- मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत के क्रिकेट बांकूरों ने 28 साल बाद वह इतिहास दोहरा दिया है जिसे कपिल देव के जांबाजों ने 1983 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज को हराकर दिखा दियाया था। यानि विश्व कप पर कब्जा। महेन्द्र सिंह धोनी के नाबाद 91 और गौतम गंभीर के 97 रनों की पारी के बीच श्रीलंकाई चीतों को रौंदते हुए भारतीय टीम ने विश्व कप हासिल कर एक अरब 21 करोड जनता का सिर उंचा कर दिया। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के विश्वकप जीतने का सपना भी पूरा हो गया। दो अप्रैल का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।
भारत ने पाकिस्तान को ढाहा, पहुंचा फाइनल में
- Thursday, 31 March 2011
- News Desk
मोहाली में खेले गए वल्र्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत ने अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जीवनदानों से भरी 85 रन की बेशकीमती पारी और गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन से विश्वकप के महामुकाबले में बुधवार रात चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 29 रन से ध्वस्त करते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला दो अप्रैल को मुंबई के वानखेडे में श्रीलंका से होगा।
भारत ने सचिन के 85 रन, वीरेन्द्र सेहवाग के ताबड़तोड़ 38 रन और सुरेश रैना के संयमित नाबाद 36 रन की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 260 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारतीय गेंदबाजों ने सही समय पर एक ईकाई के रूप में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की चुनौती को 49.5 ओवर में 231 रन पर निपटा दिया।
आराम के मूड में धोनी
- Saturday, 20 November 2010
- News Desk
नागपुर से खबर है कि भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे पहले कुछ दिनों के विश्राम की मांग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से करेंगे। धोनी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि इस साल की शुरुआत में श्रीलंका दौरे से लेकर अब तक काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा है और युवा बल्लेबाज सुरेश रैना तथा खुद धोनी समेत कुछ खिलाड़ियों को बिल्कुल भी विश्राम नहीं मिल सका है, इसलिए वह चाहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले एक विश्राम मिले।
ऐसे पिचों पर तो 10 दिन में होगा फैसला: धोनी
- Wednesday, 17 November 2010
- News Desk
हैदराबाद से खबर है कि बल्लेबाजों को मदद करने वाली भारतीय पिच से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नाराज हैं। उनके अनुसार यदि इसी तरह की पिच बनाई गईं तो हमें टेस्ट मैच के नतीजे तक पहुंचने के लिए 10 दिन का समय चाहिए। अहमदाबाद के बाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल समाप्त हुआ दूसरा टेस्ट मैच भी ड्रा हो गया। धोनी ने इसके लिए पिच को जिम्मेदार बताया है।





बडा खुलासा जल्द ... 





