गंगा क्लीन को बढने लगे हाथ, अभियान तेज
जागरूकता को लायंस की पहल ला रही रंग
पटना से गोपाल
(नव्या) पटना लायंस क्लब की पहल पर शुरू हुई गंगा की सफाई और जागरुकता का अभियान मील का पत्थर बनने लगा है। मानों सागर की इक बुंद से तूफान उठ खडा हुआ है। पटना लायंस क्लब (नव्या) के गंगा सफाई अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है और इससे उत्साहित क्लब ने शनिवार को फिर एक बार दरभंगा हाउस के काली घाट पर अभियान चलाकर सफाई के साथ लोगों को जागरूक करने की कोशिश की।
सफाई अभियान में अब लोग भी खुलकर सामने आने लगे है। इसका एक नजारा शनिवार के अभियान में भी दिखायी पडा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जैसे ही लायंस के सदस्यों ने सुबह दरभंगा हाउस के काली घाट पर गंदगी की सफाई शुरू की, लोग उसमे सहयोग करने लगे और देखते ही देखते कारंवा बनता गया। आज के अभियान के दौरान लायंस क्लब की टीम ने ध्वनि प्रसारक यंत्र से लोगों को आगाह किया और उनसे अपील भी की कि वे लोग गंगा में पालीथीन की थैलियां न फेंके। इसका व्यापक असर पडा तो परिणाम भी सार्थक नजर आए। अभियान की सफलता से उत्साहित लायन गोपाल पांडे स्पष्ट कहा कि हमने तो सागर में एक बूंद ही डाली थी लेकिन इसने तो तूफान का रूप ले लिया है। इससे हम बहुत उत्साहित है। अभियान में लगातार अन्य संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है जो एक सार्थक पहल है। अभियान के दौरान स्वच्छता को जीवन का आधार बताने वाले लायंस के कार्यकर्ता लोगों को इसकी मूल भावना से अवगत कराना भी नहीं भूले। लोगों को बताया गया कि जीवनदायिनी गंगा में प्लास्टिक की थैलियों फेंकने का असर व्यापक होता है, इसलिए एक एक कर इसे रोकना की पहल करनी है जिसमें हमें सबका पूरा सहयोग चाहिए। सफाई अभियान में लायन गोपाल पांडेय, आलोक रंजन, प्रज्ञा, आलोक अग्रवाल, पटना नव्या लायंस की सचिव अमृता शर्मा के अलावा कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। क्लब ने इस कार्य में आम लोगों के सहयोग की खुलकर सराहना की है। 
" हमने तो सागर में एक बूंद ही डाली थी लेकिन इसने तूफान का रूप ले लिया है। हम इससे काफी उत्साहित है। हमें लोगों को भी पूरा सहयोग मिल रहा है जिससे हमारी अभियान लगातार मंजिल की ओर बढ रहा।
लायन गोपाल पांडेय"











