Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें प्रादेशिक राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग

  • PDF

रायपुर से खबर आ रही है कि मुंबई से दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस में मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के निकट सोमवार की सुबह आग लग जाने से तीन डिब्‍बे बुरी तरह जलकर राख हो गए। आग से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों को हल्‍की चोटें आयी है।
पश्चिम रेलवे की ओर से भी राजधानी एक्‍सप्रेस में लगी आग की पुष्टि की गई है। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आगजनी की शिकार हुई बोगियों को काटकर टेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों पर पर रेलवे चुप है। माना जा रहा है कि आग थूरिया स्टेशन के निकट सोमवार की सुबह 2.30 बजे लगी। आग की चपेट में वातानुकुलित बी 6 और बी 7 बोगियों के आने की खबर है। रेलवे की ओर से तत्‍काल कदम उठाते हुए तीनों बोगियों को अलग कर उसके यांत्रियों को दूसरे बोगियों में स्‍थान सुनिश्चित कराया गया है।  रेलवे की ओरसे राहत दल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी और रेलवे लाइन को क्‍लीयर करने का काम चल रहा था। राजधानी एक्‍सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया था।

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com