रांची से खबर है कि चुनाव आयोग ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उप चुनाव दस फरवरी को होगा। अधिसूचना बुधवार को जारी की गई। चुनाव आयोग की अधिसूचना के साथ ही पूरे खरसावां विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना 17 जनवरी को जारी की जाएगी। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
24 जनवरी तक नामांकन किया जा सकेगा। 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 27 जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लेने की समय सीमा तय की गई है। 10 फरवरी को सुबह आठ बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान होगा और 17 फरवरी को मतगणना होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे।
अब तक के विजयी प्रत्याशी व पार्टी
1952 उजिद्र लाल हो झापा
1967 देवी लालमाटी सोय जनसंघ
1969 चंद्र मोहन माली निर्दलीय
1972 गुलाब सिंह मुंडा झापा
1977 देवी लालमाटी जनता पार्टी
1980 देवी लालमाटी सोय भाजपा
1985 विजय सिंह सोय निर्दलीय
1990 विजय सिंह सोय कांग्रेस
1995 अर्जुन मुंडा झामुमो
2000 अर्जुन मुंडा भाजपा
2005 अर्जुन मुण्डा भाजपा
2009 मंगल सिंह सोय भाजपा
यदि खबरवाला डाट काम के समाचारों पर आपको कोई टिप्पणी, स्पष्टीकरण अथवा सूचना देनी हो
तो मेल करें -
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it











