Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें प्रादेशिक भोजपुरी के विकास को भोजपुरियां एक मंच पर

भोजपुरी के विकास को भोजपुरियां एक मंच पर

  • PDF

जीरादेई में होगा "भोजपुरिया स्वाभिमान सम्मेलन"

पटना से खबर आ रही है कि भोजपुरिया भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जन्मभूमि से नये आन्दोलन का और एक नये युग का सूत्रपात करने जा रहे है। यहां खास बात यह है कि आन्दोलन की बागडोर ना किसी नेता के हाथ में, ना ही किसी अफसर के। इस बार भोजपुरिया समाज का युवा वर्ग इस भाषा व संस्कृति के स्वाभिमान को पुन: प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से यहाँ जुट रहा है, और इन लोगों में भोजपुरी को भविष्य की भाषा के तौर पर स्थापित करने का जुनून साफ दिख रहा है।


भोजपुरी-भाषियों के सबसे बडे ऑनलाइन सोशल नेटवर्क जय भोजपुरी डॉट कॉम द्वारा 5 दिसम्बर को जीरादेई (सिवान) में "भोजपुरिया स्वाभिमान सम्मेलन" का आयोजन किया गया है, जिसमें देश-विदेश से हजारों लोग शामिल होंगे। इस सम्मेलन में भोजपुरी के भविष्य पर चिंतन तो होगा ही, साथ ही साथ भोजपुरी में व्याप्त अश्लीलता के खिलाफ रणनीति भी बनाई जायेगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम का खास आकर्षण होंगे प्रसिद्ध भोजपुरी गायक श्री भरत शर्मा व्यास, जोकि अपनी पूरी टीम के साथ यहाँ भोजपुरी गीतों का जलवा बिखेरेंगे। उनके अलावा अराधना सिंह, मनोज मिश्र 'मिहिर', बिमलेश त्रिपाठी कौशल, पंकज प्रवीण और कई अन्य कलाकार भी अपनी गायकी का जौहर जीरादेई में प्रस्तुत करेंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये खास तौर पर दुबई से आ रहे नवीन कुमार ने बताया कि - "यह भोजपुरी भाषा और संस्कृति में बदलाव का दौर है, और हम लोग यहाँ इसलिए जुट रहे हैं, ताकि भोजपुरिया समाज के युवा वर्ग में भोजपुरी को लेकर जो झिझक है, वो खत्म हो सके। हमें अपनी भाषा व संस्कृति पर गर्व है, और अश्लील गीतों के माध्यम से हम इसे बदनाम नहीं होने देंगे।" कार्यक्रम में भाग लेने के लिये मॉरीशस से आये आशुतोष रंजन ने बताया कि "भोजपुरी का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है, और राजेन्द्र बाबु की जन्मभूमि से हम दुनिया भर के भोजपुरिया लोगों को एकजुट होकर भोजपुरी के विकास में लग जाने का संदेश भेजेंगे।"

इस कार्यक्रम की आयोजक वेबसाइट जयभोजपुरी डॉट कॉम की टीम भी इस कार्यक्रम को लेकर खासी उत्साहित है। वेबसाइट के वरिष्ठ सदस्य सुधीर कुमार के अनुसार "यह शायद पहली वेबसाइट होगी, जोकि ऑनलाइन के साथ-साथ जमीनी स्तर पर लोगों को जोडने के लिये प्रयासरत है। भोजपुरी संगीत से अश्लीलता को उखाड फेकना हमारा मकसद है, और इस दिशा में हमें आम लोगों का काफी सहयोग भी मिल रहा है। भोजपुरी के नाम पर वैसे तो सैकडों संस्थायें कार्यरत हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर कुछ लोगों द्वारा अपना नाम चमकाने के लिये इस्तेमाल की जाती हैं। अपने कार्यक्रम में हम किसी भी नेता या खास व्यक्ति को आमंत्रित नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हम भोजपुरी को सबसे आगे रखना चाहते हैं।"

इस कार्यक्रम की आयोजन समिति में मुख्य रुप से संजय कुमार सिंह, नवीन सिंह परमार, कृष्ण कुमार सिंह, छोटन राय और अन्य लोग शामिल हैं। आम लोगों से जुडे इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर से अभिनेता/गीतकार बिपिन बहार, निर्माता मुर्तजा जाफरी, निर्देशक यशेन्द्र प्रसाद समेत कई अन्य लोगों के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा इसमें हजारों की संख्या में जय भोजपुरी डॉट कॉम के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com