जमशेदपुर से खबर है कि जिला परिषद की सदस्यरता के लिए जमशेदपुर निर्वाचन संख्या छह में चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होता जा रहा है। सांस्कृतिक संस्थास ‘पथ’ के रंगकर्मियों ने आज बागबेड़ा क्षेत्र के बाबाकुटी, बजरंज टेकरी, डी.बी. रोड समेत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया और जिला परिषद की उम्मीदवार वर्णाली तिवारी का समर्थन किया।
‘पथ’ के रंगकर्मियों ने नुक्काड़ नाटक के जरिए लोगों को पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने और अपने मत का इस्तेमाल करने की सलाह तो दी ही, साथ ही उन्हेंल यह भी बताया कि सही एवं योग्यर प्रत्यारशी का चयन कैसे करें। ‘पथ’ के सदस्योंस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोकतंत्र को कारगर बनाने में पंचायत चुनावों की अहमियत पर प्रकाश डाला, वहीं उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न नियमों एवं पहलुओं की जानकारी भी दी। ‘पथ’ के रंगकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे वर्णाली तिवारी एवं उन जैसे सक्षम एवं सक्रिय उम्मीदवारों का चयन कर ग्रासरूट स्तहर पर लोकतंत्र को कारगर बनाएं। उन्हों ने कहा कि प्रत्याशी का चयन केवल उनके वायदों और दावों के आधार पर न करें, बल्कि यह भी देखें कि चुनावों की घोषणा से पूर्व प्रत्यारशी की सामाजिक सहभागिता कितनी थी और चुनाव हार जाने के बाद कोई भी प्रत्याशी अपनी सामाजिक सक्रियता को किस हद तक बरकरार रखेगा। उन्हों ने कहा कि वर्णाली तिवारी पिछले दस वर्षों से सामाजिक उत्थान के लिए प्रयासरत हैं और इन्होंने मकदमपुर एवं पोटका के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्माक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभायी है।
‘पथ’ के सदस्योंन ने मतदाताओं को सलाह दी कि वे खुद से पहले यह पूछें कि कोई उम्मींदवार चुनाव हार जाने के बाद क्या करेगा, किस हद तक अपनी सक्रियता जारी रखेगा और आज किये जा रहे वायदों में से कितने को चुनाव हारने के बाद भी पूरा
करने की कोशिश करेगा। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि चुनाव प्रचार में किस प्रत्यारशी की कितनी गाडि़यां दौड़ रही हैं और किसके कितने पोस्टंर लगे हैं इस बात से प्रत्याशी की योग्यतता का आकलन न करें, बल्कि अपना फैसला इस आधार पर करें कि किसी प्रत्याटशी ने चुनाव की घोषणा से दो माह पहले तक क्यार कुछ किया है और चुनाव खत्मब हो जाने के दो माह बाद क्यात करेगा। उन्हों ने प्रत्याहशियों का आकलन इसी आधार पर करने की सलाह दी।
नुक्क्ड़ नाटक के मंचन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जमशेदपुर निर्वाचन संख्या छह से जिला परिषद की प्रत्यानशी वर्णाली तिवारी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह चुनाव हारती हैं या जीतती हैं। उन्होंकने स्वास्य, शिक्षा एवं अवसंरचना के क्षेत्र में कई ऐसे बिंदु चिन्हित किये हैं, जिनपर वे काम करना चाहती हैं। यदि वह चुनाव जीतती हैं, तो शायद बेहतर ढंग से इन बिंदुओं पर काम करेंगी। पर, यदि हारती हैं, तो भी इन बिंदुओं पर काम जरूर करेंगी। वर्णाली तिवारी ने कहा कि विकास की प्रक्रिया कोई मायावी प्रक्रिया नहीं होती। यह छोटे से प्रयास से भी शुरू हो सकती है। उनहोंने कहा कि बेकार पांच-दस छोटे बच्चों को एक फुटबॉल और खेलने के लिए बीस फुट की जगह की व्यीवस्था कर विकास
की प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।











