Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें प्रादेशिक तीसरी बार नीतीश के हाथ बिहार की कमान

तीसरी बार नीतीश के हाथ बिहार की कमान

  • PDF

पटना से खबर है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त कामयाबी हासिल करने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील मोदी ने भी शपथ ली जो संभवत: उप मुख्यमंत्री के रूप में फिर से नीतीश मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे।
राज्यपाल देवानंद कुंवर दोपहर ढाई बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश के शपथ लेने के बाद मोदी ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में पूरजोर तैयारियां की गई थीं। नए मंत्रिपरिषद में 30 लोगों को जगह दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह में राजग केनेता लालकृष्ण आडवाणी, शरद यादव, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजीव प्रताप रूड़ी सहित कई दिग्गज मौजूद थे।

नीतीश की बिहार में यह तीसरी पारी है। पहली पारी में बहुमत के अभाव में नीतीश को मुख्‍यमंत्री का पद सात दिन में ही गवाना पडा था। इसके बाद दूसरी बार 2005 में नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बने। इस बार विधानसभा चुनाव में राजग ने विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 206 सीटों पर कब्जा जमाया। इस तरह तीसरी बार नीतीश को बिहार की कमान मिली।

नीतीश सरकार की नयी टीम

1. नीतीश कुमार गृह, निगरानी, निर्वाचन, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय व ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं

2. सुशील कुमार मोदी वित्त-वाणिज्यकर, पर्यावरण एवं वन

3. रमई राम- राजस्व एवं भूमि सुधार

4.चंद्रमोहन राय- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण

5. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य

6. दामोदर राउत- भवन निर्माण

7. विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन

8. डा. प्रेम कुमार- नगर विकास एवं आवास

9. नरेंद्र नारायण यादव- विधि-योजना एवं विकास

10. भीम सिंह-ग्रामीण कार्य

11. नंदकिशोर यादव- पथ निर्माण

12. नरेंद्र सिंह- कृषि

13. विजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा, उत्पाद एवं मद्य निषेध, निबंधन व संसदीय कार्य

14. वृषिण पटेल- परिवहन व सूचना एवं जनसंपर्क

15. रेणु कुमारी- उद्योग एवं आपदा प्रबंधन

16. जीतन राम मांझी- अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

17. शाहिद अली खान- अल्पसंख्यक कल्याण एवं सूचना प्रौद्योगिकी 18. प्रशांत कुमार शाही- मानव संसाधन विकास

18. गौतम सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

19. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल- श्रम संसाधन

20.श्याम रजक- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

21. परवीन अमानुल्लाह-समाज कल्याण

22. नीतीश मिश्रा- ग्रामीण विकास

23. अवधेश प्रसाद कुशवाहा- गन्ना व लघु जल संसाधन

24. गिरिराज सिंह- पशु एवं मत्स्य संसाधन

25.सत्यदेव नारायण आर्य- खान एवं भूतत्व

26. रामाधार सिंह- सहकारिता

27. प्रो. सुखदा पांडेय- कला संस्कृति एवं युवा

28. सुनील कुमार उर्फ पिंटू-पर्यटन

29. हरि साह- पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

30. प्रशांत कुमार शाही- मानव संसाधन विकास

 

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com