बेंगलूरू से खबर है कि देश की आईटी राजधानी में चंद लोग ही ऎसे हैं जो रोल्स रॉयस जैसी कार में चलने की हैसियत रखते हैं। इनमें से एक हैं रमेश बाबू जिनका पेशा है बाल काटना। यहां बोरिंग इंस्टीट्यूट के पास इनकी एक छोटी सी दुकान है जहां बाल कटवाने वालों की अक्सर लंबी कतार रहती है लेकिन रमेश बाबू कोई साधारण शख्स नहीं है। इनके पास 100 से अधिक कारों का काफिला है जिसमें मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और रोल्स रॉयस जैसी कारें हैं जिनकी कीमत 10 करोड़ रूपए से कम नहीं। रमेश के अनुसार मुश्किलों के दौर से गुजरकर वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
प्रादेशिक
अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन, बैंकाक, थाईलैंड में
- Friday, 11 November 2011
- News Desk
रायपुर - सृजन-सम्मान, सृजन-गाथा डॉट कॉमअंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी और हिंदी-संस्कृति को प्रतिष्ठित करने के लिए संस्था द्वारा, किये जा रहे प्रयासों और पहलों के अनुक्रम में आगामी 15 से 21 दिसंबर तक थाईलैंड में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इसके पूर्व भारत, मारीशस, श्रीलंका में तीन सम्मेलन किये जा चुके हैं । सम्मेलन में देशभर के हिंदी के आधिकारिक एवं पंजीकृत विद्वान, अध्यापक, लेखक, भाषाविद्, पत्रकार, टेक्नोक्रेट एवं हिंदी प्रचारक भाग ले रहे हैं । सम्मेलन का मूल उद्देश्य स्वंयसेवी आधार पर हिंदी-संस्कृति का प्रचार-प्रसार, भाषायी सौहार्द्रता एवं सांस्कृतिक अध्ययन-पर्यटन का अवसर उपलब्ध कराना है। उक्त अवसर पर आयोजित संगोष्ठी – हिन्दी की वैश्वकिता पर प्रतिभागी अपना आलेख पाठ कर सकेंगे । इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए बैंकाक, पटाया, कोहलर्न आईलैंड थाई कल्चरल शो, गोल्डन बुद्ध मंदिर, विश्व की सबसे बड़ी जैम गैलरी, सफारी वर्ल्ड आदि स्थलों का सांस्कृतिक पर्यटन का अवसर भी उपलब्ध होगा । आयोजन में प्रतिभागिता हेतु पंजीयन हेतु 20 नवंबर तक कराया जा सकता है । प्रतिभागियों को संस्था की ओर से मानपत्र, प्रतीक चिन्ह,1000 रुपये की साहित्यिक कृतियां भेंट स्वरूप प्रदान की जायेगी । विस्तृत जानकारी हेतु समन्वयक डॉ. जयप्रकाश मानस,
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it
से संपर्क किया जा सकता है ।
जयप्रकाश मानस
संपादक, www.srijangatha.com
कार्यकारी संपादक, पांडुलिपि (त्रैमासिक)
एफ-3, छगमाशिम, आवासीय परिसर, पेंशनवाड़ा
रायपुर, छत्तीसगढ़-492001
मो.-94241-82664
खंडूरी को फिर उत्तराखंड की कमान
- Sunday, 11 September 2011
- News Desk
नई दिल्ली - भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की छुट्टी कर दी है। करीब सवा दो साल बाद बी.सी. खंडूरी एक बार फिर उत्तराखंड की कमान संभालेंगे। गत दो दिन से चल रहे विचार-विमर्श और चर्चाओं के दौर के बाद भाजपा नेतृत्व ने उत्तराखंड में रमेश पोखरियाल निशंक को हटाकर बी सी खंडूडी को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। मुख्यामंत्री निशंक रविवार सुबह देहरादून में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे।
विकीलीक्स का खुलासा, समलेटी धमाके के पीछे आईएसआई
- Wednesday, 07 September 2011
- News Desk
वेबसाइट विकीलीक्स के ताजा खुलासे ने दौसा जिले को गुर्जर आंदोलन के बाद फिर देश-दुनिया की निगाहों में ला दिया है।
विकीलीक्स की ओर से जारी गोपनीय संदेशों से खुलासा हुआ कि 22 मई 1996 को जिले के महुवा उपखण्ड के समलेटी गांव में रोडवेज बस में हुए बम धमाके में आतंकी संगठन जम्मू एण्ड कश्मीर इस्लामिक फ्रंट (जेकेआईएफ) का हाथ था। इसमें 14 जनों की मौत और 37 घायल हुए थे। नेपाल में ठिकाना रखने वाले जेकेआईएफ के पीछे पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई है।
भ्रष्टाचार पर नकेल, आइएएस अफसर की सम्पत्ति होगी जब्त
- Saturday, 20 August 2011
- News Desk
पटना - भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की लड़ाई को तब बड़ी ताकत मिली, जब पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आइएएस एसएस वर्मा की संपत्ति को जब्त करने का निर्देश दिया। पहले निचली अदालत ने यह फैसला दिया था। हाईकोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है। श्री वर्मा पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। उनके सिर्फ लाकर से 9 किलो सोना मिला था।
निगरानी की विशेष अदालत ने आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में श्री वर्मा की सम्पत्ति जब्त करने का निर्णय सुनाया था। अदालत ने श्री वर्मा की अपील खारिज कर दी थी। उन्होंने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। स्पेशल कोर्ट्स एक्ट 2009 के तहत पिछले 11 मई को यह फैसला आया था।
न्यायाधीश धरणीधर झा की पीठ ने आज अपने फैसले में कहा कि निचली अदालत के फैसले में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं मिली। अदालत श्री वर्मा के अन्य सगे संबधियों की अपील भी खारिज कर दी। सगे-संबंधियों ने दावा किया था कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट जिसे श्री वर्मा की सम्पत्ति बता रही है दरअसल वह उनकी सम्पत्ति है।
श्री वर्मा लंबे समय तक लघु सिंचाई विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत रहे। छापामारी में उनके निवास स्थान से स्वीट्जरलैंड का सोने का बिस्कुट, 800 सोने की गिन्नी सहित कुल 9 किलो सोना बरामद किया था। इन पर डेढ़ करोड़ रूपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप है।
ध्यान रहे कि स्पेशल कोर्ट्स एक्टकी व्यवस्था के मुताबिक श्री वर्मा पर न सिर्फ भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई होगी, बल्कि उनकी अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को जब्त किया जायेगा। ऐसा कानून केवल बिहार में लागू है।
सभार - जागरण
‘पश्चिम बंग’ के नाम से जाना जाएगा पश्चिम बंगाल
- Saturday, 20 August 2011
- News Desk
कोलकाता - पश्चिम बंगाल सरकार ने सर्वसम्मति से राज्य के नाम बदलने की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार किया है कि सरकार राज्य के विपक्षी दलों के साथ मिलकर शुक्रवार को सर्वसम्मति से राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' रखने का अंतिम निर्णय ले चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार और सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय किया कि राज्य का नाम पश्चिम बंगाल से बदलकर पश्चिम बंग रखा जाए।"
बनर्जी ने कहा, "बांग्ला में हम अपने राज्य को पश्चिम बंग कहते हैं, लेकिन अंग्रेजी में वेस्ट बेंगॉल (पश्चिम बंगाल) कहते हैं। अब से अंग्रेजी में भी हमारे राज्य को पश्चिम बंग कहा और लिखा जाएगा।" राज्य विधानसभा में शुक्रवार को सभी दलों की बैठक हुई, जिसमें राज्य का नाम बदलने पर विचार-विमर्श किया गया।
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता मनोज भट्टाचार्य बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ‘आईएएनएस’ से कहा, "नया नाम अब विधानसभा में पारित होगा, इसके बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। वहां से संसद में लाया जाएगा, फिर स्वीकृति के लिए इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।"
राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने महसूस किया कि ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक कारणों से हममें से सभी राज्य के नाम में परिवर्तन चाहते हैं। काफी विचार-विमर्श के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अंग्रेजी वर्णमाला का पहला अक्षर 'ए' के करीब कोई नाम हो। हमें 'ए' अक्षर से तो कोई नाम नहीं मिला, लेकिन हम 'डब्ल्यू' को छोड़कर 'पी' पर पहुंचे।"
मार्क्सचवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्रा ने बैठक के बाद कहा, "पश्चिम बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' रखे जाने के मुद्दे पर हम राज्य सरकार के विचार से सहमत हैं।" चटर्जी ने कहा, "नाम पर विचार करते समय हमने प्रशासनिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक सहित सभी पहलुओं पर विचार किया।"
सागर में इक बूंद से उठा तूफान
- Saturday, 23 July 2011
- News Desk
गंगा क्लीन को बढने लगे हाथ, अभियान तेज
जागरूकता को लायंस की पहल ला रही रंग
पटना से गोपाल
(नव्या) पटना लायंस क्लब की पहल पर शुरू हुई गंगा की सफाई और जागरुकता का अभियान मील का पत्थर बनने लगा है। मानों सागर की इक बुंद से तूफान उठ खडा हुआ है। पटना लायंस क्लब (नव्या) के गंगा सफाई अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है और इससे उत्साहित क्लब ने शनिवार को फिर एक बार दरभंगा हाउस के काली घाट पर अभियान चलाकर सफाई के साथ लोगों को जागरूक करने की कोशिश की।
लायंस ने गंगा घाट पर चलाया सफाई जागरूकता अभियान
- Saturday, 25 June 2011
- News Desk
आर्ट आफ लिविंग ने बढाया हाथ, लोगों ने भी किया सहयोग
पटना से गोपाल
पटना लायंस क्लब (नव्या) और आर्ट आफ लिविंग ने शनिवार को दरभंगा हाउस के काली घाट पर अभियान चलाकर जहां सफाई की वहीं लोगों को जागरूकता का संदेश भी दिया। सफाई अभियान में इन संगठनों को लोगों को भरपूर सहयोग मिला।
वर्षभर की आत्मिक तंदुरुस्त के लिए पांच दिन
- Friday, 06 May 2011
- News Desk
स्पिक मैके के अधिवेशन में जुटेंगे 1500 बच्चे
34वां राष्ट्रीय अधिवेशन 23 मई से कटक में
एक ऐसे समय पर जब देश के अधिकतर छात्र अपनी गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहे होंगे, स्पिक मैके के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने वाले उन 1500 स्कूली छात्रों को शायद एक जीवन बदल देने वाली घटना का अनुभव हो सकता है . ये छात्र आश्रम के वातावरण में एक सप्ताह गुज़ारेंगे, जहाँ वे भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के गुरुओं एवं प्रमुख लोक कलाकारों के कार्यक्रमों के साक्षी होंगे और उनके द्वारा करवाए जाने वाली कार्यशालाओं में भाग लेंगेI इसके अलावा, वे कई क्षेत्रों के दिग्गजों द्वारा निर्देशित वार्ता, क्लासिक फिल्मों का प्रदर्शन, शिल्प- कार्यशाला, योग, ऐतिहासिक स्मारकों की पदयात्रा और अन्य कार्यक्रमों के भी प्रतिभागी बन सकेंगे.
राष्ट्र को संपन्न बनाने की जरूरत है - राज्यपाल
- Wednesday, 27 April 2011
- News Desk
सीएसए के नए शताब्दी व उद्धायान भवन का लोकार्पण
कानपुर में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल कहा कि हमारा राष्ट्र संपन्न राष्ट्र नहीं है. इसे संपन्न बनाने की जरुरत है. हमें मांग तब ही रखनी चाहिए जब हम राष्ट्र को सम्पन्न बना सकें. हमें साधन खुद से बनाने होंगे, साधन आसमान से नहीं आयेंगे. विवि के प्रयासों, शोध और उत्तम तकनीक की सराहना करते हुए श्री जोशी ने किसानों से जुड़ी उत्तम, सरल और सुलभ खेती का रास्ता खोजने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि ये बातें हम उपदेश के तौर पर नहीं कह रहे हैं बल्कि परिवार के सदस्य के नाते से कह रहे हैं. देश के सेवाभाव में कमी नहीं आनी चाहिए. शिक्षा के मंदिरों का माहौल सात्विक रहना चाहिए।
सीपीएमटी फार्म रिजेक्ट होने से दूसरे दिन बबाल
- Saturday, 23 April 2011
- News Desk
पुलिस के लाठी चार्ज से दरोगा-सिपाही समेत कई छात्र भी चोटिल
निकाला गया रात में केंडिल मार्च
इस बार सीपीएमटी की परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी करा रही है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से बड़ी संख्या में सीपीएमटी प्रवेश परीक्षा के फार्म रिजेक्ट हो जाने से पीड़ित छात्र सड़कों पर आगये और उन्होंने गीता नगर क्रोसिंग पर जीटी रोड जाम कर दिया। छात्रों ने बताया की फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी जबकि छात्रों ने फार्म 27-28 तक भेज दिए थे सभी फार्म स्पीड पोस्ट से भेजने के बावजूद तय समय पर नहीं पहुंचे इस से छात्रो में काफी नाराजगी है। डाक विभाग की लापरवाही से इन छात्रो का एक साल बरबाद हो गया इस की जबावदेही किसकी है ?
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग
- Monday, 18 April 2011
- News Desk
रायपुर से खबर आ रही है कि मुंबई से दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस में मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के निकट सोमवार की सुबह आग लग जाने से तीन डिब्बे बुरी तरह जलकर राख हो गए। आग से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों को हल्की चोटें आयी है।
बीएसपी ने नहीं दिया हक तो सरिवार जहर पीया
- Tuesday, 12 April 2011
- News Desk
भिलाई तक नहीं पहुंची अन्ना हजारे की आवाज
मां समेत तीन बहनों की मौत, युवक गंभीर
एक ओर जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरा देश अन्ना हजारे के सुर में सुर मिला रहा है तो वहीं देश के एक शहर भिलाई में 17 सालों से अपना हक मांगते-मांगते एक परिवार तबाह हो गया। बेरोजगारी और बीएसपी प्रबंधन के बार-बार आश्वासन से तंग सेक्टर-4 रोड नंबर 34 निवासी सुनील साहू ने अखिरकार सपरिवार जहर पीकर जीवन लीला खत्म करने को पहल कर ली। पिछले चार दिनों से इस परिवार ने स्वयं को कमरे में बंद कर रखा था। चौथे दिन फिर एक आश्वासन मिलने से हतास परिवार ने यह कदम उठाया। विषैला पदार्थ सेवन करने के कारण मां समेत तीन बहनों की मौत हो गई जबकि सुनील अब भी अस्पताल में जीवन व मौत से जूझ रहा है।
खरसावां में उपचुनाव 10 फरवरी को
- Thursday, 13 January 2011
- News Desk
रांची से खबर है कि चुनाव आयोग ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उप चुनाव दस फरवरी को होगा। अधिसूचना बुधवार को जारी की गई। चुनाव आयोग की अधिसूचना के साथ ही पूरे खरसावां विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना 17 जनवरी को जारी की जाएगी। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
भोजपुरी के विकास को भोजपुरियां एक मंच पर
- Thursday, 02 December 2010
- News Desk
जीरादेई में होगा "भोजपुरिया स्वाभिमान सम्मेलन"
पटना से खबर आ रही है कि भोजपुरिया भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जन्मभूमि से नये आन्दोलन का और एक नये युग का सूत्रपात करने जा रहे है। यहां खास बात यह है कि आन्दोलन की बागडोर ना किसी नेता के हाथ में, ना ही किसी अफसर के। इस बार भोजपुरिया समाज का युवा वर्ग इस भाषा व संस्कृति के स्वाभिमान को पुन: प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से यहाँ जुट रहा है, और इन लोगों में भोजपुरी को भविष्य की भाषा के तौर पर स्थापित करने का जुनून साफ दिख रहा है।
वर्णाली तिवारी के समर्थन में उतरे सांस्कृतिक संस्था ‘पथ’ के रंगकर्मी
- Thursday, 02 December 2010
- News Desk
जमशेदपुर से खबर है कि जिला परिषद की सदस्यरता के लिए जमशेदपुर निर्वाचन संख्या छह में चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होता जा रहा है। सांस्कृतिक संस्थास ‘पथ’ के रंगकर्मियों ने आज बागबेड़ा क्षेत्र के बाबाकुटी, बजरंज टेकरी, डी.बी. रोड समेत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया और जिला परिषद की उम्मीदवार वर्णाली तिवारी का समर्थन किया।
तीसरी बार नीतीश के हाथ बिहार की कमान
- Saturday, 27 November 2010
- News Desk
पटना से खबर है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त कामयाबी हासिल करने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील मोदी ने भी शपथ ली जो संभवत: उप मुख्यमंत्री के रूप में फिर से नीतीश मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे।
राज्यपाल देवानंद कुंवर दोपहर ढाई बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम
- Thursday, 25 November 2010
- News Desk
जद-यू : 115
भाजपा : 91
राजद : 03
कांग्रेस: 04
अन्य: 8
बिहार ने गढी लोकतंत्र की नयी परिभाषा
- Thursday, 25 November 2010
- News Desk
बिहार में जनतांत्रिय लोकतंत्र का आगाज हो चुका है। लोकतंत्र की सही परिभाषा जो इस बिहार ने लिखी है व अद्वितीय है। दुनिया के सबसे पहजे लोकतंत्र (लिच्छवी) शुरु होने का गौरव और कई साल बाद एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम यह बता रहे कि बिहार ने दुनिया के लोकतंत्र को नये सिरे से परिभाषित कर दिया है। जनदेश स्पष्ट है, जनता ने साफ तौर पर जाति-धर्म के राजनीति को नकार दिया है और विकास का दामन थाम लिया है। बिहार के इस परिणाम से देश में जाति के नाम पर अब तक राजनीति करने वाले तमाम नेताओं की आंखे खोलने जैसा काम किया है। संभव है यह उन नेताओं के लिए चिंता की वजह बने जिन्होंने अब तक सिर्फ जाति-धर्म को ही सफलता का मूल-मंत्र माना है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व लालू प्रसाद यादव और अन्य सभी नेताओं ने जिस तरह से बिहार में विकास के कार्यो पर अंगुली उठायी थी उसे झुठलाये का प्रयास किया था उसे बिहार की जनता ने पूरी तरह नकार दिया। जनता ने इन नेताओं को यह अहसास भी दिलाया कि अब वह जमाना नहीं रहा कि नेता की बात सुन कर निर्णय लिया जाए। अब लोग खुद विकास की समीक्षा करेंगे और वहीं वोट का आधार भी बनेगा।
विरोधियों ने जलाया सीडी-पोस्टर, कल्पना ने बिखेरा संगीत
- Monday, 22 November 2010
- Special Correspondent
जमशेदपुर से खबर है कि भोजपुरी गीतों में व्याप्त अश्लीलता को लेकर विरोधियों के कडे विरोध और प्रदर्शन के बावजूद कल्पना पटवारी ने गोपाल मैदान में चल रहे 'राष्ट्रीय व्यंजन व लोक उत्सव' के पांचवे और अंतिम दिन शिकरत करते हुए गीत गाया। कल्पना का विरोध करते हुए भोजपुरी समाज के लोगों ने युवा जागृति मंच के बैनर तले शहर के बीचो-बीच साकची बाजार "शहीद चौक" पर कल्पना के सीडी और पोस्टर जलाकर विरोध जताया। इस मौके मौजुद युवा जागृति मंच के उपाध्यक्ष राकेश कुमार साहू ने भोजपुरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय भाषा करार देते हुए आरोप लगाया कि कल्पना पटवारी जैसी गायिका अश्लील गाना गाकर निजी स्वार्थ वश भोजपुरी को बदनाम कर रही है।





बडा खुलासा जल्द ... 





