Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें राजनीति परिणय सूत्र में बंधे वरुण व यामिनी

परिणय सूत्र में बंधे वरुण व यामिनी

  • PDF

वाराणसी के कामकोटेश्वर मंदिर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी और कोलकाता की ग्राफिक डिजाइनर यामिनी राय की शादी हो गई। आशा के विपरीत इस शादी समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार का कोई सदस्य शादी में शामिल नहीं हुआ।

वरुण-यामिनी की शादी हनुमानघाट इलाके स्थित कामकोटेश्वर मंदिर में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच हुई। शादी शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की अगुवाई में पुरोहितों व पंडितों ने विवाह सम्पन्न कराया। वरुण गांधी इस दौरान कुर्ता-धोती पहने हुए थे जबकि यामिनी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। यह साड़ी इंदिरा गांधी ने मेनका को दी थी।
वरुण-यामिनी की शादी में दोनों परिवारों के करीब 30-35 रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए। शादी में सोनिया के परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ। वरुण की चचेरी बहन प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट बढ़ेरा के शादी में शामिल होने की सम्भावना थी लेकिन वह भी नहीं आईं। इस बहुचर्चित शादी के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com