बैंकाक- थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया है उस पर लिखे पोस्ट में प्रधानमंत्री की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिह्न लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पोस्ट में यिंगलक पर भेदभाव करने एवं कई असफलताओं का आरोप लगाया गया है। अंत में कहा गया है कि अगर वह अपना अकाउंट नहीं सम्भाल सकतीं, तब फिर देश कैसे सम्भाल सकती हैं? जुलाई में हुए चुनाव में यिंगलक ने स्पष्ट बहुमत से चुनाव जीता था।
लेकिन उनके आलोचक उन्हें अपने भाई एवं पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की कठपुतली मानते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि देश के अधिकतर हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने में यिंगलक सरकार विफल रही है। प्रत्येक स्कूली छात्र को लैपटॉप देने के उनके वादे पर प्रश्नचि±न लगाते हुए उन्हें शिक्षा सुधार पर अपना ध्यान केंद्रीत करने की सलाह दी गई है। सरकार ने प्रधानमंत्री के टि्वटर अकाउंट "पीओयू यिंगलक" के हैक होने की पुष्टि की है और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय मामले की जांच कर रहा है।











