Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें देश-विदेश के. बालाचंद्र दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित

के. बालाचंद्र दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित

  • PDF

राष्‍ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने आज 58वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान किए। विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्‍ट्रपति ने वर्ष 2010 के लिए श्री के. बालाचंद्र को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती अम्बिका सोनी ने समारोह की अध्‍यक्षता की। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने कहा कि सिनेमा संदेश देने का एक सशक्‍त माध्‍यम है। यह माध्‍यम फिल्‍म उद्योग से जुड़े सभी लोगों के उपर महान दायित्‍व भी डालता है कि वे ऐसा सिनेमा तैयार करें, जो समाज के लिए बेहतर हो।

उन्‍होंने कहा कि सृजनात्‍मकता को बंधनों में नहीं बांधा जा सकता और हर आयु के लोग सृजन कार्य कर सकते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा कि सरकार राष्‍ट्रीय फिल्‍म विरासत अभियान बनाने के लिए तत्‍पर है, जो 660 करोड़ की लागत से तैयार होगा। उन्‍होंने बताया कि इस अभियान के तहत देश की अमूल्‍य फिल्‍मी विरासत को कायम रखा जाएगा।

राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों का विवरण :-

1. इस बार चार बाल कलाकारों को विभिन्‍न फिल्‍म के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिला है -
1 हर्ष मायर - फिल्‍म आई एम कलाम,  दक्षिण पुरी दिल्‍ली के निवासी।
2 शांतनु रांगणेकर- फिल्‍म चैंपियन्‍स।
3 मछेन्‍द्र गाडेकर - फिल्‍म्‍चैंपियन्‍स, धरावी, मुंबई के निवासी।
4 विवेक चाबुकस्‍वर - फिल्‍म बाबू बैंड बाजा।

2. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और अभिनेत्री पुरस्‍कार
1 के. धनुष - फिल्‍म आदुकलाम (तमिल), पहली बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता, वे रजनीकांत के दामाद भी हैं, उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा।
2 सलीम कुमार- फिल्‍म अदामिन्‍ते माकन आबु (मलयालम), पहली बार गंभीर  भूमिका में उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा।
3 मिताली जगताप वरदकर - फिल्‍म्‍बाबू बैंड बाजा (मराठी), उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा, (संयुक्‍त रूप से)
4 सारन्‍या पोनवान्‍नन - फिल्‍म थेनमेरूकु पारूवक्‍कात्रु (तमिल), उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा, (संयुक्‍त रूप से)

3. सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म - अदामिन्‍ते माकन आबु (मलयालम), फिल्‍म निर्माता- श्री सलीम अहमद और अशरफ बेदी, स्‍वर्ण कमल के साथ प्रत्‍येक को 2.50 लाख रूपये।

4. इंदिरा गांधी पुरस्‍कार- निदेशक की पहली फिल्‍म के लिए, फिल्‍म - बाबू बैंड बाजा (मराठी), निर्देशक-राजेश पिनजानी, निर्माता-नीता जाधव, स्‍वर्ण कमल के साथ प्रत्‍येक को 1.25 लाख रूपये।

5. सम्‍पूर्ण मनोरंजन वाली सर्वश्रेष्‍ठ लोकप्रिय फिल्‍म-दबंग (हिन्‍दी), निर्माता-अरबाज खान, मलाईका अरोड़ा और ढिलिन मेहता, निर्देशन-अभिनव सिंह कश्‍यप।

6. राष्‍ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म के लिए नरगिस दत्‍त पुरस्‍कार -फिल्‍म मोनेर को, यह फिल्‍म भारत-बंगलादेश का संयुक्‍त निर्माण है। एक निर्माता श्री हबीबुर रहमान बंगलादेश से हैं।

7. सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म के लिए पुरस्‍कार फिल्‍म- दो दुनी चार, निर्माता-अरिन्‍दम चौधुरी, निर्देशक-हबीब फैसल।

8. फिल्‍म आदुकलाम को विभिन्‍न्‍श्रेणियों में 6 पुरस्‍कार मिले हैं -सर्वश्रेष्‍ठ निदेशक-वेत्री मारनसर्वश्रेष्‍ठ अभीनेता- के.  धनुषसर्वश्रेष्‍ठ पटकथा (मूल)- वेत्री मारनसर्वश्रेष्‍ठ संपादन- टी.ई. किशोरसर्वश्रेष्‍ठ नृत्‍य निर्देशन- वी. दिनेश कुमारविशेष उल्‍लेख - वी.आई.एस. जयापालन, वे श्रीलंका के अभिनेता हैं।

9. फिल्‍म अदामिन्‍ते माकन आबु (मलयालम), को चार श्रेणियों में पुरस्‍कार मिले हैं -

सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म

सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता- सलीम कुमारसर्वश्रेष्‍ठ सिनेमैटोग्राफी- मधु अम्‍बात

सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशन- इस्‍साक थॉमस कोट्टुकापल्‍ली

10. सिनेमा पर सर्वश्रेष्‍ठ पुस्‍तक के लिए पुरस्‍कार- विजय मुलय को, उनकी आयु 90 वर्ष से अधिक है।

11. फिल्‍म इश्किया को 4 पुरस्‍कार मिले हैं -

सर्वश्रेष्‍ठ ऑडियोग्राफी- लोकेशन साउंड रिकोर्डिंग के लिए - कामोड खरादे को   सर्वश्रेष्‍ठ ऑडियोग्राफी - अंतिम मिक्‍स्‍ड ट्रैक की पुन: रिकॉर्डिंग के लिए - देबाजीत चांगमई को।

सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशन- संगीत निर्देशक विशाल भारद्वाज को । सर्वश्रेष्‍ठ महिला पार्श्‍व गायिका - रेखा भारद्वाज।

यह पुरस्‍कार भारतीय सिनेमा के विकास में उल्‍लखनीय योगदान देने के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। पुरस्‍कार में स्‍वर्ण कमल के साथ शॉल और 10 लाख रूपये की राशि दी जाती है। पुरस्‍कार विजेता का चयन प्रसिद्ध व्‍यक्तियों की एक समिति द्वारा किया जाता है।





Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com