Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें देश-विदेश अन्‍ना जेड श्रेणी के सुरक्षा घेरे में

अन्‍ना जेड श्रेणी के सुरक्षा घेरे में

  • PDF

सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ने वाले गांधीवादी अन्ना हजारे की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएगी। चार सशस्त्र सुरक्षाकर्मी और दो निजी सुरक्षा अधिकारी चौबीस घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सरकार की ओर से दी जा रही इस सुरक्षा में पुलिस का एक वाहन भी शामिल है। अन्ना हजारे जब कभी भी गांव से बाहर निकलेंगे तो यह पुलिस वाहन उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा। अधिकारी ने बताया कि गांधीवादी सुरक्षा लेने के लिए तैयार नहीं थे। यह पूछे जाने पर कि क्या अन्ना हजारे के जीवन को खतरा है। इस पर अधिकारी ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इसके पहले अन्ना हजारे की सुरक्षा में सादे कपड़ों में दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात थे। गांधीवादी ने पुलिस से कहा था कि वह किसी भी श्रेणी की सुरक्षा नहीं चाहते क्योंकि इससे आम लोगों के बीच उनकी मुक्त गतिविधियां प्रभावित होंगी। ज्ञात हो कि प्रभावी लोकपाल विधेयक के लिए नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों का अनशन करने के बाद अन्ना हजारे शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों से मुखातिब हुए और अपने गांव रालेगांव सिद्धि में हजारों लोगों को सम्बोधित किया।

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com