Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें शिक्षा दिव्‍य ज्‍योति स्‍कूल ने मनाया द्वितीय स्‍थापना दिवस

दिव्‍य ज्‍योति स्‍कूल ने मनाया द्वितीय स्‍थापना दिवस

  • PDF

देवघर से मोहित कुमार की रिपोर्ट

देवघर के एतिहासिक टाउन हाल में दिव्‍य ज्‍योति स्‍कूल का दूसरा वार्षिक समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि उपस्थित जिला एसपी सुबोध कुमार ने जहां निजी स्‍कूलों को सामाजिक दायित्‍व का पाठ पढाया तो वहीं चर्चित सिंघानिया कांड में पुलिस की ओर से जनता के सामने सफाई भी पेश की। एसपी ने स्‍पष्‍ट किया कि यह कांड निश्चित रुप से पुलिस के लिए चुनौती है, लेकिन  पुलिस भी दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए घटना को अंजाम अपराधियों को जल्‍द ही सलाखों के पीछे  पहुंचा कर ही दम लेगी।

एसपी ने साफ किया कि अपराधी कितना भी शातिर क्‍यूं न हो जाए कुछ सुराग छोड ही जाता है जो उन्‍हें जेल तक पहुंचाने के काम आते है। एसपी ने शिक्षा की ज्‍योति जगाने के लिए स्‍कूल की सराहना की और कहा कि सबको शिक्षा मिले इस दिशा में काम करने की जरुरत है। समारोह में बच्‍चों ने प्रेमचंद रचित नाटक बूढी काकी का जीवंत मंचन कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया तो बच्‍चों द्वारा देश रंगीला...रंगीला गीत ने पूरे हाल को संगीतमय बनाया तो पूरा माहौल देश‍भक्‍ितमय हो गया। समारोह में विशिष्‍ठ अतिथि के रूप में मौजूद देवघर कालेज के पूर्व प्राचार्य आरएन फलहारी ने बच्‍चों को शिक्षा के जरुरी टिप्‍स दिए तो आर्ट एवं कला स्‍कूल के निदेशक मार्कडेय जजवाडे उर्फ पुटरु जी ने कला की जीवन में महत्‍ता को रेखांकित किया। अपने खास और दिलचस्‍प अंदाज से समारोह का संचालन करते हुए सीनियर शिक्षक मोहित कुमार ने सभागार को जीवंत बनाए रखा। समारोह में स्‍कूल के निदेशक दीपक कुमार नथानी, शंकर राय और कष्‍णा जयसवाल ने शिक्षा की ज्‍योति को बनाए रखने का संकल्‍प दोहराया। इस मौके पर प्रिसिंपल डा विजय कुमार, उप प्राचार्य के अलावा स्‍कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्‍तर कर्मचारी समेत बडी संख्‍या बच्‍चे और उनके अभिभावक मौजूद थे।

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com