Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: खबरें अपराध फेसबुक ने ली जमशेदपुर के युवति की जान

फेसबुक ने ली जमशेदपुर के युवति की जान

  • PDF

प्रेमी के धोके से आहत बेगलुरु में आईआईएम की छात्रा मालिनी ने लगायी फांसी

फेसबुक पर पुरूष मित्र के बेवफा का इशारा क्‍या मिला, जमशेदपुर की मालिनी मुर्मू ने स्‍वयं को ही खत्‍म कर लिया। उसके पुरूष मित्र ने अपने फेसबुक के वॉल पोस्ट पर लिखा था, "आज में बहुत शांति महसूस कर रहा हूं। मैंने अपनी नई गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया है, स्वतंत्रता दिवस मुबारक"। पुरुष मित्र के इस मैसेज से मालिनी इतनी आहत हुई कि उन्‍होंने अपनी ही जान ले ली। यह वाकया देश के शीर्ष प्रबंध संस्थान आईआईएम बंगलुरू की है। सोमवार की शाम 22 वर्ष की  एमबीए प्रथम वर्ष की स्टूडेंट मालिनी मुरमु ने यहां हॉस्टल के कमरे में पंखे से झूलकर आत्म हत्या कर ली।


आत्महत्या करने वाली मालिनी झारखंड के जमशेदपुर शहर की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार रविवार को मालिनी के बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर एक मैसेज में उससे किनारा कर लिया। फेसबुक की इस घटना से मालिनी काफी तनाव में आ गई और अपनी क्लास भी नहीं ली। क्लास में अनुपस्थिति के चलते जब उसके दोस्ते हॉस्टल के कमरा नम्बर 421 पर पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसपर सुरक्षाकर्मी को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। तो कमरे के भीतर मालिनी पंखे से झूल रही थी। उसके साथ हॉस्टल के कमरे में और कोई नहीं रहता था।

मालिनी ने अपने लेपटॉप में सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें लिखा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया है और इसी वजह से वह आत्महत्या करने जा रही है। मालिनी के कमरे की दीवार पर "उसने मुझे धोखा दिया" भी लिखा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार मालिनी का बॉयफ्रेंड उस वक्त शहर में ही था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और नतीजतन दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर जो वॉल पोस्ट किया उससे मालिनी को गहरा आघात लगा। वॉल पोस्ट पर लिखा था, "आज में बहुत शांति महसूस कर रहा हूं। मैंने अपनी नई गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया है, स्वतंत्रता दिवस मुबारक"। इसके बाद मालिनी ने स्‍वयं को खत्‍म कर लिया।

इसे भी पढे

पाकिस्तान में "फेसबुक" पर प्रतिबंध

तलाक के लिए "फेसबुक" जिम्मेदार

http://www.khabarwala.com/open-forum/-/559-divore-a-facebook

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com