बेंगलूरू से खबर है कि देश की आईटी राजधानी में चंद लोग ही ऎसे हैं जो रोल्स रॉयस जैसी कार में चलने की हैसियत रखते हैं। इनमें से एक हैं रमेश बाबू जिनका पेशा है बाल काटना। यहां बोरिंग इंस्टीट्यूट के पास इनकी एक छोटी सी दुकान है जहां बाल कटवाने वालों की अक्सर लंबी कतार रहती है लेकिन रमेश बाबू कोई साधारण शख्स नहीं है। इनके पास 100 से अधिक कारों का काफिला है जिसमें मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और रोल्स रॉयस जैसी कारें हैं जिनकी कीमत 10 करोड़ रूपए से कम नहीं। रमेश के अनुसार मुश्किलों के दौर से गुजरकर वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
खबरें
हैकरों का टारगेट बना कांग्रेस का वेवसाइट व सोनिया
- Friday, 09 December 2011
- News Desk
साइबर की दुनिया से जुड़े लोगों को कपिल सिब्बल का बयान पहले ही पसंद नहीं आया था, लेकिन अब इस फेहरिस्त में साइबर हैकर भी शामिल हो गए है। अब उन्होंने कांग्रेस की अधिकारिक वेबसाइट को अपना निशाना बनाते हुए सोनिया गांधी की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए उसपर अश्लील कमेंट लिख दिया है। कांग्रेस ने वेबसाइट के हैक होने की जानकारी के बाद फिलहाल बंद कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन, बैंकाक, थाईलैंड में
- Friday, 11 November 2011
- News Desk
रायपुर - सृजन-सम्मान, सृजन-गाथा डॉट कॉमअंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी और हिंदी-संस्कृति को प्रतिष्ठित करने के लिए संस्था द्वारा, किये जा रहे प्रयासों और पहलों के अनुक्रम में आगामी 15 से 21 दिसंबर तक थाईलैंड में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इसके पूर्व भारत, मारीशस, श्रीलंका में तीन सम्मेलन किये जा चुके हैं । सम्मेलन में देशभर के हिंदी के आधिकारिक एवं पंजीकृत विद्वान, अध्यापक, लेखक, भाषाविद्, पत्रकार, टेक्नोक्रेट एवं हिंदी प्रचारक भाग ले रहे हैं । सम्मेलन का मूल उद्देश्य स्वंयसेवी आधार पर हिंदी-संस्कृति का प्रचार-प्रसार, भाषायी सौहार्द्रता एवं सांस्कृतिक अध्ययन-पर्यटन का अवसर उपलब्ध कराना है। उक्त अवसर पर आयोजित संगोष्ठी – हिन्दी की वैश्वकिता पर प्रतिभागी अपना आलेख पाठ कर सकेंगे । इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए बैंकाक, पटाया, कोहलर्न आईलैंड थाई कल्चरल शो, गोल्डन बुद्ध मंदिर, विश्व की सबसे बड़ी जैम गैलरी, सफारी वर्ल्ड आदि स्थलों का सांस्कृतिक पर्यटन का अवसर भी उपलब्ध होगा । आयोजन में प्रतिभागिता हेतु पंजीयन हेतु 20 नवंबर तक कराया जा सकता है । प्रतिभागियों को संस्था की ओर से मानपत्र, प्रतीक चिन्ह,1000 रुपये की साहित्यिक कृतियां भेंट स्वरूप प्रदान की जायेगी । विस्तृत जानकारी हेतु समन्वयक डॉ. जयप्रकाश मानस,
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it
से संपर्क किया जा सकता है ।
जयप्रकाश मानस
संपादक, www.srijangatha.com
कार्यकारी संपादक, पांडुलिपि (त्रैमासिक)
एफ-3, छगमाशिम, आवासीय परिसर, पेंशनवाड़ा
रायपुर, छत्तीसगढ़-492001
मो.-94241-82664
थाई प्रधानमंत्री का टि्वटर अकाउंट हैक
- Sunday, 02 October 2011
- News Desk
बैंकाक- थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया है उस पर लिखे पोस्ट में प्रधानमंत्री की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिह्न लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पोस्ट में यिंगलक पर भेदभाव करने एवं कई असफलताओं का आरोप लगाया गया है। अंत में कहा गया है कि अगर वह अपना अकाउंट नहीं सम्भाल सकतीं, तब फिर देश कैसे सम्भाल सकती हैं? जुलाई में हुए चुनाव में यिंगलक ने स्पष्ट बहुमत से चुनाव जीता था।
2200 में मिलेगा छात्रों को लैपटॉप
- Thursday, 29 September 2011
- News Desk
सरकार योजना को अम्लीजामा पहनाने को तैयार
नई दिल्ली। तमाम झंझवातों और बाधाओं को पार करते हुए छात्रों के लिए सस्ता लैपटॉप मुहैया कराने की सरकार की योजना, परिकल्पना के छह वर्ष बाद मुकाम तक पहुंच गई और अक्तूबर के प्रारंभ से यह सस्ता लैपटॉप छात्रों को उपलब्ध होगा। इसकी कीमत करीब 1,500 रूपए निर्घारित की गई थी लेकिन यह बढ़कर करीब 2,200 रूपए हो गई है।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को यहां बताया कि 35 डॉलर का टैबलेट पीसी तैयार करने की योजना ने मूर्त रूप ले लिया है और अक्टूबर से छात्रों को सस्ता लैपटॉप उपलब्ध होगा। सका नाम भी रख दिया गया है लेकिन इसे अभी जाहिर नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हमने अगले तीन साल में देश की सभी ग्राम पंचायतों को फाइवर आप्टिक से जोड़ने की योजना बनाई है क्योंकि हमारा मानना है कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी की शिक्षा के आयामों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दिशा में यह सस्ता टैबलेट पीसी समाज के सभी वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बनाने में कारगर सिद्घ होगा।
सिब्बल ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही सरकार इलेक्ट्रानिक सेवा प्रदाता विधेयक पेश करेगी। अगर किसी को पासपोर्ट प्राप्त करना हो, जन वितरण प्रणाली का लाभ प्राप्त करना हो, गाड़ी पंजीकृत कराना हो, ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना हो, मनरेगा के तहत राशि प्राप्त करना हो तो ऎसी सभी सेवाएं इलेक्ट्रानिक माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। सिब्बल की ओर से आईटी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को इग्नू का पहला राजीव गांधी प्रौद्योगिकी पुरस्कार प्रदान किया।
इस लैपटॉप में हार्ड डिस्क तो नहीं है लेकिन इसे 32 जीबी के बाहरी हार्ड ड्राइव से जोड़ा जा सकता है। इस लिनक्स आधारित लैपटॉप में सात इंच का टच स्क्रीन व दो यूएसबी का पोर्ट है और इसकी बैटरी में तीन घंटे कार्य करने की क्षमता है। यह लैपटॉप सौर ऊर्जा के उपयोग से भी चल सकती है। इस उपकरण में वर्ड, एक्सेल, पावर प्वायंट, पीडीएफ, ओपेन आफिस, वेब ब्राउजर और जावा स्क्रिप्ट भी संलग्न है। इसमें जिप, अनजिप तथा वीडियो स्ट्रीमिंग सुविधा भी है। इंटरनेट सुविधा से लैस इस उपकरण में मीडिया प्लेयर, वीडियो कांफ्रेंसिंग और मल्टी मीडिया कंटेन्ट सुविधा उपलब्ध है।
मुश्किल राह हुई आसान
मंत्रालय को इसकी पहली खेप के तहत 10 हजार लैपटॉप कुछ महीने पहले प्राप्त हो गए थे और जून के अंत तक इसे आईआईटी राजस्थान को सौंप दिया गया था। इस दौरान ऎसे 90 हजार और लैपटॉप प्राप्त होने के साथ पहला चरण पूरा लगभग पूरा हो गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष अधिकारी ने कहा कि छात्रों को सस्ते लैपटाप मुहैया कराने की कवायद काफी कठिन रही। पिछले वर्ष निविदा के अनुरूप जिस कंपनी को एक लाख लैपटाप तैयार करने का आर्डर दिया गया था, उसे एक बड़ी कंपनी ने खरीद लिया था। इसके बाद इस आर्डर को रद्द कर दिया गया और फिर से निविदा जारी की गई।
साभार : पत्रिका
पाकिस्तान में "फेसबुक" पर प्रतिबंध
- Tuesday, 20 September 2011
- News Desk
लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय को सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस अजमत सईद ने धार्मिक असहिष्णुता के मामले में एक मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को यह भी साफ किया कि फेसबुक ही नहीं गुगल सहित ऎसे सर्च इंजनों पर भी प्रतिबंध लगाया जाए जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने इस संबंध में मंत्रालय से 6 अक्टुबर तक अनुपालना रिपोर्ट मांगी है।
कोर्ट ने यह आदेश अमरीकन सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के पाकिस्तान में स्थाई रूप से प्रतिबंध लगाने की याचिका पर दिए। यह याचिका अधिवक्ता मोहम्मद अजहर सिद्दीकी की ओर से दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के अनुसार सूचना की स्वतंत्रता के नाम पर इन वेबसाइट्स के जरिए इस्लाम का अवमुल्यन किया जा रहा है, इसके फलस्वरूप मुसलमानों के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय धार्मिक घृणा फैलाने वेबसाइटों ब्लॉक नहीं किया। याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया है कि फेसबुक सहित ऎसी सभी वेबसाइटों को पाकिस्तान में स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाए, जिनके जरिए पवित्र पैगंबर की निंदा की जा रही है।
इन्हें भी पढे
फेसबुक ने ली जमशेदपुर के युवति की जान
तलाक के लिए "फेसबुक" जिम्मेदार
फेसबुक ने ली जमशेदपुर के युवति की जान
- Tuesday, 20 September 2011
- News Desk
प्रेमी के धोके से आहत बेगलुरु में आईआईएम की छात्रा मालिनी ने लगायी फांसी
फेसबुक पर पुरूष मित्र के बेवफा का इशारा क्या मिला, जमशेदपुर की मालिनी मुर्मू ने स्वयं को ही खत्म कर लिया। उसके पुरूष मित्र ने अपने फेसबुक के वॉल पोस्ट पर लिखा था, "आज में बहुत शांति महसूस कर रहा हूं। मैंने अपनी नई गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया है, स्वतंत्रता दिवस मुबारक"। पुरुष मित्र के इस मैसेज से मालिनी इतनी आहत हुई कि उन्होंने अपनी ही जान ले ली। यह वाकया देश के शीर्ष प्रबंध संस्थान आईआईएम बंगलुरू की है। सोमवार की शाम 22 वर्ष की एमबीए प्रथम वर्ष की स्टूडेंट मालिनी मुरमु ने यहां हॉस्टल के कमरे में पंखे से झूलकर आत्म हत्या कर ली।
आत्महत्या करने वाली मालिनी झारखंड के जमशेदपुर शहर की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार रविवार को मालिनी के बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर एक मैसेज में उससे किनारा कर लिया। फेसबुक की इस घटना से मालिनी काफी तनाव में आ गई और अपनी क्लास भी नहीं ली। क्लास में अनुपस्थिति के चलते जब उसके दोस्ते हॉस्टल के कमरा नम्बर 421 पर पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसपर सुरक्षाकर्मी को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। तो कमरे के भीतर मालिनी पंखे से झूल रही थी। उसके साथ हॉस्टल के कमरे में और कोई नहीं रहता था।
मालिनी ने अपने लेपटॉप में सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें लिखा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया है और इसी वजह से वह आत्महत्या करने जा रही है। मालिनी के कमरे की दीवार पर "उसने मुझे धोखा दिया" भी लिखा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार मालिनी का बॉयफ्रेंड उस वक्त शहर में ही था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और नतीजतन दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर जो वॉल पोस्ट किया उससे मालिनी को गहरा आघात लगा। वॉल पोस्ट पर लिखा था, "आज में बहुत शांति महसूस कर रहा हूं। मैंने अपनी नई गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया है, स्वतंत्रता दिवस मुबारक"। इसके बाद मालिनी ने स्वयं को खत्म कर लिया।
इसे भी पढे
पाकिस्तान में "फेसबुक" पर प्रतिबंध
तलाक के लिए "फेसबुक" जिम्मेदार
http://www.khabarwala.com/open-forum/-/559-divore-a-facebook





बडा खुलासा जल्द ... 





