महानगर कोलकाता में ताज़ा टीवी में रिपोर्टरों को टोटा हो गया है। कई लोगों ने चैनल को टाटा कर दिया है जिसके कारण तीन-चार रिपोर्टरों के भरोसे अभी समाचार संग्रह का काम चल रहा। इससे चैनल की सेहत पर बहुत बुरा असर पडा है। पिछले दिनों चैनल के चीफ रिपोर्टर शंकर दत्ता के साथ कई अन्य पत्रकारों ने भी चैनल को टाटा बोल दिया।
ये सभी कोलकाता से प्रकाशित होने वाले अख़बार प्रभात वार्ता से अपनी पारी शुरू कर दी है। चैनल के एंकर नीलाभ सान्याल, प्रोडूसर पूणिमा आचार्य, पत्रकार पव्वानी व अभिषेक पाण्डेय आदि अब ताजा की जगह प्रभात वार्ता में काम कर रहे। तो शंकर यादव ने कोलकाता से ही प्रकाशित पत्रिका अभय बंग का दामन थाम लिया है। बताया जाता है कि ताजा को छोडने वाले शंकर दत्ता ने बंगला पत्रिका की शुरूआत कर दी है। रिपोर्टरों के छोड देने के बाद ताजा टीवी को कोलकाता जैसे शहर में समाचार संग्रह के लिए महज तीन से चार रिपोर्टरों पर निर्भर होना पड रहा। चैनल छोड़ने वालों का आरोप है कि उनसे काफी कम सैलरी पर काम करवाता जा रहा था।


बडा खुलासा जल्द ... 





