देश की पहली महिला फोटोग्राफर होमई व्यरवला का निधन हो गया है। रविवार की सुबह उनका वडोदरा में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं। व्यरवला कुछ समय से बीमार चल रही थीं। व्यरवला के परिवार में पुत्रवधू धन व्यरवला हैं, जो जमशेदपुर में रहती हैं।
होमई कुछ दिन पहले अपने घर में सीढियों पर गिर गई थी। इससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। इसके लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यरवला का इलाज कर रहे डाक्टरों ने कहा कि उनकी मौत अधिक उम्र और श्वसन तंत्र के निष्क्रिय हो जाने की वजह से हुई। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार आज वडोदरा में किया जाएगा। व्यरवला के इकलौते पुत्र फारक व्यरवला का निधन लगभग 30 साल पहले हो गया था। उसके बाद से वह वडोदरा में कई सालों से अकेली रह रहीं थीं।


बडा खुलासा जल्द ... 





