Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: मीडिया प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक छत्तिसगढ के मुख्यमंत्री ने पत्रिका प्रबंधन को भेजा नोटिस

छत्तिसगढ के मुख्यमंत्री ने पत्रिका प्रबंधन को भेजा नोटिस

रायपुर से खबर है कि रिश्तेदारों को खदान दिलाने सम्बंधी खबर से बौखलाए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रिका प्रबंधन को कानूनी नोटिस दिया है। नोटिस में सात दिनों में वस्तुस्थिति स्पष्ट न करने पर पत्रिका प्रबंधन से जुड़े चार लोगों पर एक करोड़ रूपए की मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।

पत्रिका ने यह खबर लगातार प्रकाशित की है कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए किस तरह मध्यप्रदेश में अपने रिश्तेदारों को बेशकीमती खदानें आवंटित कराई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अपने वकील के माध्यम से भेजे नोटिस में कहा है कि उनके पक्षकार मुख्यमंत्री हैं। उन पर जिसे रिश्तेदार बताकर खदान दिलाने सम्बंधी खबर प्रकाशित की गई है, उससे मुख्यमंत्री का दूर-दूर तक नाता नहीं है। वकील ने नोटिस में कहा है कि खबर प्रकाशित करने से उनके पक्षकार की छवि धूमिल हुई है। उधर कांग्रेस ने मुख्‍यमंत्री की नोटिस को रमन सिंह के आपा खोने की संज्ञा दी है। कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार उजागर होने पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आपा खो बैठे हैं। मुख्यमंत्री धमकी भरी भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं और साथ ही दमन की नीति अपना रहे हैं। इधर पत्रिका ने अवैध खनन को लेकर लगातार अपना अभियान जारी रखा है।

सभार - पत्रिका

 

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com