Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: मीडिया प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक कोलकता में पत्रकारों पर बरसी लाठियां

कोलकता में पत्रकारों पर बरसी लाठियां

दक्षिण कोलकाता के ब्राड स्ट्रीट स्थित एक निजी नर्सिगहोम में मंगलवार सुबह एक मरीज ने बिल्डिंग की छत से छलाग लगाकर जान दे दी। मृतक अर्धेदु चक्रवर्ती है जो यादवपुर का रहने वाला था । घटना की खबर मिलने के बाद समाचार संग्रह करने पहुंचे मीडिया मडियाकर्मियों समेत अन्‍य पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी। जिसमें दो मीडिया कर्मियों समेत तीन लोग जख्मी हो गए।

 

 

घटना के बाद कोलकाता पुलिस आयुक्त आरके पचनंदा ने एसीपी शांतिप्रसाद राय को शो काज और एसआई कुमार क्षेत्री को निलंबित कर दिया है। स्पेशल पुलिस आयुक्त शिवाजी घोष के अनुशार ब्राड स्ट्रीट में जो घटना घटी है उसे काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करने की कोई जरूरत नहीं थी। घटना की सूचना करया थाने की तरफ से उन्हें देने के पहले एसीपी शांति प्रसाद राय को दी गई थी और उन्हीं के आदेश पर वहां ड्यूटी में तैनात एसआई कुमार क्षेत्री ने लाठीचार्ज किया था। लिहाजा उस एसआई को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही बिना स्थिति को समझे हुए वहां लाठी चार्ज की अनुमति देने के आरोप में एसीपी शांति प्रसाद राय को शोकाज किया गया है। इस घटना को लेकर उन्होंने गहरा खेद प्रकट किया। उधर मीडिया कर्मियों पर पुलिस लाठीचार्ज की विभिन्न पत्रकार संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब कोलकाता के अध्यक्ष सुभाशीष सुभाशीष मोइत्रा और सचिव आनिंद्या सेनगुप्ता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों पर इस तरह के हमले तब हुए जब वे अपना कर्तव्य निभा रहे थे। हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को उम्मीद है कि प्रशासन मीडियाकर्मियों को निर्बाध गति से काम करने देगा।

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com