जमशेदपुर परिसदन में पत्रकारों की रंगीन पार्टी
लौहनगरी में कदम पडने के बाद से ही चर्चाओं में रहे दैनिक भास्कर के पत्रकारों का जलावा एक बार फिर रविवार को सिर चढकर कर बोला। लेकिन इस बार यह जलावा कागज के पन्नों पर नहीं बल्कि जमशेदपुर के अतिविशिष्ट जोन में शामिल परिसदन में दिखा जहां अखबार की सफलता को लेकर आयोजित पार्टी में मस्त पत्रकारों ने सारी सीमाएं ही तोड डाली। हद तो तब हो गई जब पार्टी में पहुंचे स्वयं संपादक संतोष मानव को भी इनके आगे नतमस्तक होना पडा।
यह सब हुआ जमशेदपुर परिसदन में आयोजित पत्रकारों की एक सामूहिक पार्टी में। दिन को आयोजित होने वाली इस पार्टी में डीएनई, सीनियर रिपोर्टर, सब एडिटर से लेकर रिपोटर तक शामिल हुए। अन्य सहयोगियों के पार्टी में पहुंचने से पूर्व ही चार पत्रकारों ने पार्टी को रंगीन बना दिया। पीने पिलाने का दौर चल ही रहा था की संपादक सतोष मानव भी पहुच गए। हालत देख संपादक भौचक रह गए। उन्होंने इस पर नाराजगी जतायी और इस तरह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के लिए सबको डपटा। नाराज संपादक पार्टी से वापस चले गए। बावजूद दैनिक भास्कर के पत्रकारों की पार्टी रंगीन होती रही। कुछ समय बाद अन्य लोग भी पार्टी में पहुंचे और पार्टी का लुफत उठाया। खाने-पीने के दौर में परिसदन के कर्मचारियों से तू-तू मैं-मैं भी हुई। लेकिन इसका कोई असर दैनिक भास्कर के पत्रकारों पर नहीं पडा। इसी बीच एक मंत्री का परिसदन में आगमन हुआ और तब यह मामला सार्वजनिक हो गया। आनन् फानन में परिसदन की सफाई की गई और शाम को लोग ऑफिस पहुंचे। इस पूरे प्रकरण पर संपादक संतोष मानव ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन भीतर ही भीतर मामले की शिकायत भोपाल मुख्यालय तक पहुंचाये जाने की खबर है। दुध का जला भास्कर प्रबंधन पूरे मामले में अपने स्तर पर जाँच शुरू कर चुका है। खबरवाला को मेल पर भेजी गयी सूचना में चार पत्रकारों का नाम भी शामिल है लेकिन पक्ष नहीं मिल पाने के कारण खबर को सूचना के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है।
खबर पर किसी टिप्पणी का स्वागत है। मीडिया ये जुड़ी कोई सूचना या खबर देना चाहेंगे तो उसका भी स्वागत है। मेल करें -
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it








