Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: मीडिया प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक

प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक

गोरखपुर में एसएसपी ने की पत्रकार की सरेआम पिटाई

गोरखपुर में एसएसपी एसएसपी आशुतोष कुमार ने अमर उजाला के पत्रकार धर्मवीर भारती की सरेआम पिटाई कर दी है। धर्मवीर को पहले तो लप्‍पड-चप्‍पड लगाये गये फिर उनकी लाठी से जमकर धुनाई की गई। एसएसपी के इस कदम से बौखलाएं पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आशुतोष कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है हालांकि अब तक इस शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।

झारखंड, लोहरदग्‍गा में भास्‍कर के बुरे दिन, पूरी टीम का इस्‍तीफा

झारखंड में दैनिक भास्‍कर को झटके लगे है। लोहरदग्‍गा से खबर आ रही है कि सेलरी नहीं मिलने से नाराज चल रहे ब्‍यूरो प्रभारी संजय ने पूरी टीम के साथ संस्‍थान को टाटा कर दिया है। उन्‍होंने सबके इस्‍तीफे भी दे दिये है। अखबार के लांचिंग से ही जुडे संजय समेत पूरी टीम को पांच माह से सेलरी नहीं दी जा रही थी। बताया जाता है कि इसकी सूचना लगातार रांची मुख्‍यालय को दी जा रही थी लेकिन इसका कोई हल न ही निकाला गया न ही पत्रकारों को आपेक्षिक आश्‍वासन ही मिला। इसके बाद संजय एंड टीम ने अपनी इस्‍तीफा प्रबंधन को भेज दिया है।

भास्‍कर छोड देहरादून में हिंदुस्‍तान पहुंचे अविनाश झा

यूनिट हेड बनाए गए, पूर्व हेड स्‍नेहाशीष भेजे गये बरेली

झारखंड में लांचिंग के दौरान दैनिक भास्‍कर की कमान संभालने वाले अविनाश झा ने संस्‍थान को टाटा करने का मन बना लिया है। अविनाश देहरादून में हिंदुस्‍तान के नये यूनिट हेड बनाये गये है। वे अगले माह कार्यभार ग्रहण करेंगे। अभी अविनाश अहमदाबाद में दैनिक भास्‍कर समूह से जुड़े थे। झारखंड में अखबार की लांचिंग के बाद ही उन्‍हें अमदाबाद भेज दिया गया था। उधर हिन्‍दुस्‍तान के निर्वतमान यूनिट हेड स्‍नेहाशीष मुखर्जी को बरेली भेज दिया गया है।

 

चंद्रकांत व अनुपम ने जागरण को किया टाटा

बरेली से गोरखपुर तबादले के बाद से ही नाराज चल रहे चंद्रकांत त्रिपाठी ने आखिरकार दैनिक जागरण को टाटा कर दिया है। 2 5 साल से भी अधिक समय तक दैनिक जागरण की सेवा करने वाले चंद्रकांत लम्‍बे समय तक सीजीएम रहे। एक साल पहले जब उनका तबादला गोरखपुर किया गया तब से वे प्रबंधन से नाराज चल रहे थे। तीन दशक से भी अधिक का अनुभव वाले चंद्रकांत त्रिपाठी की ओर से अब तक स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है उनका अगला कदम क्‍या होगा। सिर्फ कयास लगाये जा रहे है कि बरेली में अपनी पहुंच और सामाजिक ढांचे को बरकरार रखने के लिए कोई बडा कदम चंद्रकांत उठाएंगे।

वेजबोर्ड पर बैठक में दस्‍तावेज नहीं ले आये अखबार

बिहार के साथ आसाम व त्रिपुरा में मजीठिया बेज वोर्ड स्वीकार कर लिये जाने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य में भी मीडियाकर्मियों ने सरकार एवं समाचार पत्रों पर के समूहो पर इसके लिए दवाब बढ़ा दिया है। उत्‍तर प्रदेश रूहेलखण्ड मीडिया वर्कर्स एसोसिएशन ने बरेली के उपश्रमायुक्त को पत्र लिखकर सभी अखबारों के पत्रकार व गैर पत्रकार कर्मियों को मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों के अनुसार वेतन दिलाने की मांग की।

अमर उजाला को नीरज का टाटा, जागरण मुरादाबाद के संपादक बने प्रदीप

अमर उजाला, दिल्‍ली से नीरज वशिष्‍ठ ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे दिल्‍ली ब्‍यूरो डेस्‍क पर थे। अमर उजाला में आने से पहले नीरज जागरण से जुड़े हुए थे। उधर प्रदीप शुक्‍ला को दैनिक जागरण, मुरादाबाद का संपादक बनाया गया है। हालांकि यहां के वर्तमान संपादक को कहा भेजा जा रहा है इसका अभी पता नही चल पाया है। प्रदीप इससे पहले प्रदीप नोयडा में डीनई के पद पर कार्यरत थे। लेकिन कुछ कारणों से प्रबंधन ने इनका ट्रांसफर मुरादाबाद कर दिया था। अब उन्‍हें पदोन्‍नति देकर संपादक बनाया गया है।

दैनिक जागरण, जमशेदपुर से दो का तबादला, कई की जिम्‍मेदारी बदली

दैनिक जागरण जमशेदपुर से दो लोगों का तबादला कर दिया गया है जबकि कई लोगों को जिम्‍मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है। कोलकाता डेस्‍क का काम पटना किये जाने के बाद यहां अंचल डेस्‍क का काम देख रहे अभय कुमार और ओडिशा डेस्‍क देख रहे प्रमोद कुमार का तबादला पटना और सिलीगुडी कर दिया गया है। जबकि रिपोर्टिंग से भादो माझी और क्राइम रिपोर्टर अन्‍वेष अंबष्‍ट को हटाकर उन्‍हें डेस्‍क पर लाया गया है।

दैनिक जागरण, भास्‍कर व हिन्‍दुतान में परिवर्तन

शंभू दयाल व लकी सोनी ने दिया इस्तीफा

दैनिक जागरण, गोरखपुर से शंभू दयाल बाजपेयी ने इस्‍तीफा दे दिया है। शंभूजी नई पारी कब और कहा शुरू करने जा रहे है इसका पता नहीं चल पाया है। शंभू लम्‍बे समय से दैनिक जागरण के साथ जुड़े हुए थे। वे कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन्हीं के नेतृत्व में दैनिक जागरण, हल्द्वानी एडिशन की लांचिंग की गयी थी। वहीं लखनऊ दैनिक जागरण से संजय कुमार का तबादला बरेली कर दिया गया है। वे एरिया मैनेजर के पद पर है।

चंदौली में जनसंदेश टाइम्‍स के पत्रकार पर हमला

चंदौली से खबर है कि जनंसदेश टाइम्‍स के पत्रकार चंद्रशेखर पटेल पर हमलाकर उसे अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हालांकि अपराधी बेहोशी की हालत में पत्रकार चंद्रशेखर पटेल को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक जागरण, चंदौली से राजेन्‍द्र दीक्षित का विकेट गिरा

दैनिक जागरण चंदौली से राजेन्‍द्र दीक्षित का विकेट गिर गया है। उन्‍हें ब्यूरो चीफ के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह विजय को चंदौली का नया ब्यूरो चीफ बनाया जा रहा है।रत्नाकर दीक्षित वाराणसी के पूर्व संपादक राघवेंद्र चडढा के करीबियों में शामिल थे। माना जा रहा है कि राघवेंद्र के कानपुर जाते ही उनका पत्ता काट दिया गया। उन्‍हें कहां भेजा जा रहा है यह जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि अभी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है पर माना जा रहा है कि वे जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

गाजियाबाद में ब्‍लैकमेलर फर्जी पत्रकार गिरोह का खुलासा

गाजियाबाद से खबर है कि साहिबाबाद पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो न्यूज चैनलों की आइडी, कैमरा, गाड़ी, प्रेस के आइकार्ड समेत एक व्यक्ति से ठगे गए 42 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार बताया जा रहा है।

हरपाल ने जागरण, आनंद ने भास्‍कर व गीत ने छोडा पीपुल्‍स समाचार

सिलीगुड़ी दैनिक जागरण से अकाउंट विभाग में तैनात हरपाल ने इस्तीफा दे दिया है। वे लम्‍बे समय से जागरण से जुडे हुए थे। हरपाल के स्‍थान पर राजन मिश्रा ने अकाउंट में ज्वाइन कर लिया है। राजन पहले भी सिलीगुड़ी में इसी पद पर तैनात थे। लेकिन ट्रांसफर भागलपुर किये जाने के बाद राजन ने दैनिक जागरण से इस्तीफा दे दिया था। एक बार फिर राजन की संस्थान में वापसी हो गई है। हरपाल के संस्‍थान को छोडने के कारणों को पता नहीं चल पाया है।

वसूली को पहुंचे चार फर्जी पत्रकार धराए

देवरिया से खबर है कि राज्य भंडारण निगम के गोदाम पर रौब झाड़ रहे एफसीआई के तीन फर्जी सदस्य समेत चार फर्जी पत्रकार को पुलिस ने पकड़ लिया। पकडे़ गए सातों लोग गोदाम पर रौब झाड़ वसूली करने गए थे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व कोतवाली पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ किया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था तभी सभी कथित पत्रकार थाने से छोड दिए गए थे।

भास्कर के एमडी समेत पांच के खिलाफ वारंट

बठिंडा में गलत खबर छापने के शिकायतवाद पर कार्रवाई

गलत खबर के प्रकाशन पर मिली शिकायत के आलोक में जारी समन पर अदालत में उपस्थित नहीं होने पर बठिंडा की एक अदालत ने दैनिक भास्कर के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल सहित पंजाब के संपादक कमलेश सिंह, अभिजीत मिश्रा, हिमांशु घिल्डियाल व बठिंडा यूनिट के सिटी इंचार्ज नरिंदर शर्मा के खिलाफ वारंट जारी किया है। अतिरिक्त सीजेएम हरिंदर कौर सिद्धू की अदालत ने यह वारंट आईपीसी की धारा 499/500/211 के तहत जारी किया। अगली पेशी 24 अगस्त 2012 को तय की गई है।

नईदुनिया से गिरा एक और विकेट, मैगजीन एडिटर अनुराग तावड़े का इस्‍तीफा

नईदुनिया, इंदौर से खबर है कि अनुराग तागड़े ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे यहां पर नईदुनिया मैगजीन एडिटर थे। अनुराग पिछले ग्‍यारह सालों से नईदुनिया से जुड़े हुए थे। हालांकि अभी उन्‍होंने कहीं ज्‍वाइन नहीं किया है। हरिभूमि से करियर की शुरुआत करने वाले अनुराग बाद में दैनिक भास्‍कर में मैनेजर बन गए। इसके बाद वे नईदुनिया से पत्रकारिता में आये। जो मैगजीन के एडिटर पद पर तैनात थे। नईदुनिया के बिकने के बाद से ही संस्‍थान को बाय करने की तैयारी कर रहा था. गौरतलब है कि इसके पहले इंदौर से एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर हेमंत पाल भी इस्‍तीफा दे चुके हैं।

याहू से तीन साल में तीसरे सीईओ थॉमसन की विदाई

अपने बायोडाटा में गलत जानाकरी देकर इंटरनेट कंपनी यहू इंक के सीईओ बने स्कॉट थॉम्पसन की अंतत: विदाई हो गई है। उन पर फर्जी डिग्री देने का आरोप है। तीन साल में यह यह तीसरे सीईओ है जिनकी याहू से विदाई हुई है। याहू की प्रमुख शेयरधारक फर्म थर्ड प्वाइंट की कमान संभालने वाले डैन लोएब तो स्कॉट के पीछे हाथ धोकर पड़ गए थे। दस दिन पहले उन्होंने संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि स्कॉट के पास कंप्यूटर साइंस की डिग्री नहीं है। उनके द्वारा प्रस्‍तुत डिग्री फर्जी है। ऐसे सीईओ का एक मिनट भी पद पर रहना कंपनी के हित में नहीं है।

अमर उजाला, वाराणसी से जनार्दन का तबादला

गंगा अभियान की भेट चढे, गोरखपुर में दो ब्यूरो चीफ बदले

अमर उजाला, वाराणसी से खबर है कि गंगा के लिए श्रमदान में हुए बवाल के बाद जनार्दन सिंह का तबादला कर दिया गया है। वे अब गोरखपुर में अपनी सेवाएं देंगे। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने गोरखपुर पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है और उन्हें देवरिया ब्यूरो में भेजा गया है। आपको बता दें कि जनार्दन सिंह को दो दिन पहले ही गंगा सेवा अभियान में एक सरकारी अधिकारी का पक्ष लेने के कारण वहां मौजूद एक मठ के मठाधीश अविमुक्तेश्वरानंद ने इनकी बेइज्जती की थी और संस्थान पर कई गंभीर आरोप जड़े थे!

बिहार के पत्रकारों को मिलेगा वेज बोर्ड

पत्रकारों के लिए कोड ऑफ कंडक्‍ट की भी वकालत

बिहार के पत्रकारों के लिए सरकार वेज बोर्ड लागू करेगी। यह घोषणा बिहार के श्रम मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवपार को पटना में केंद्रीय पत्रकार यूनियन की एक दिवसीय सेमिनार में की। इस घोषणा के साथ ही असम के बाद वेज बोर्ड लागू करने वाला बिहार दूसरा राज्‍य बन जायेगा। हालांकि इस बैठक में नेता मीडिया के लिए कोड ऑफ कन्‍डक्‍ट की जरुरत को भी रेखांकित करने से पीछे नहीं रहे।

अमर उजाला के फोटोग्राफर को आरपीएफ एसआई ने माना तमाचा

वराणसी से खबर है कि ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच को पहुंचे नार्थ इंस्‍टर्न रेलवे और नार्दन रेलवे के महाप्रबंधकों की मौजूदगी में आरपीएफ सब इंस्‍पेक्‍टर भास्‍कर सोनी ने अमर उजाला के फोटोग्राफर रामजी श्रीवास्‍तव को तमाचा जड दिया। उसकी इस कार्रवाई में सिपाही सुनील ने भी साथ दिया। हालांकि पत्रकारों के भारी विरोध के बाद महाप्रबंधक ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए सब इंस्‍पेक्‍टर व सिपाही को निलंबित करते हुए मंडल आरपीएफ कंट्रोल में क्‍लोज कर दिया गया है।

राकेश पाठक ने छोडा नई दुनिया का साथ

जागरण के रंग में रंगे नई दुनिया से कर्मचारियों के बाद संपादकों की विदाई भी शुरू हो गई है। कहने को तो वैसे लोग संस्थान से जा रहे हैं जिन्‍हें संस्थान के लिए सिर्फ सफेद हाथी माना जा रहा। हालांकि यह नजरीया तय कर रहे है समूह संपादक श्रवण गर्ग। उनकी राय पर ग्वालियर के संपादक राकेश पाठक से इस्‍तीफा ले लिया गया है। हालांकि यह कहा जा रहा है कि नए प्रबंधन के साथ काम करने में असहज महसूस कर रहे पाठक ने इस्तीफा दे दिया है और नोटिस पीरिएड में हैं।

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com