ताजमहल की सुरक्षा को लेकर अखबार हुए चिंतित
दिल्ली - विश्व के सात अजूबों में शामिल प्यार की निशानी ताजमहल की सुरक्षा को लेकर चिंतिंत होना स्वभाविक है। पर इन दिनों ताज की सुरक्षा पर अखबारों की चिंताएं चर्चा में जरुर आ गयी है। राजस्थान पत्रिका के उदयपुर संस्करण ने 6 अक्टूब को ताज की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें जिसमें यमुना में पानी की कमी और प्रदूषण के कारण ताज की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न होने की बात कहीं थी। शंका तो यहा तक जताई गई की अगर हालात यहीं रहे तो अगले पांच वर्षो में ताज ढह जाएगा।
पत्रिका ने आगरा के सांसद रमाशंकर कठेरिया के हवाले से रिपार्ट को प्रकाशित करते हुए पर्यावरणविदों की चिंता को भी उजागर किया था। जिसमें इतिहासकार रामनाथ ने बताया था कि यमुना नदी ताज के आर्किटेक्ट का एक हिस्सा है और अगर नदी सूखती है तो ताज का अस्तित्व भी संकट में पड जाएगा। क्योंकि ताज की नीव में महागनी की लकडियों का प्रयोग किया गया है जो पानी की कमी के कारण सूखकर सडने लगी है। इसके कारण ताज के पिछले साल दरार देखी गयी थी तो ताज की चारों मीनारें भी थोडा झुक गयी है।
इसके जबाव में दैनिक जागरण ने 9 अक्टूबर को नेशनल संस्करण में अपनी रिपोर्ट में इस खबर का खंडन किया है कि ताज अगले पांच साल में ढह जाएगा। अखबार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान के हवाले से यह रिपोर्ट छापी है। जिसमें एक ब्रिटिश समाचार पत्र ने हवाले से आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया के बयान का जिक्र है। अखबार के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने ऐसी किसी भी आशंका से साफ इंकार किया है। पुरातत्वविद आइ डी द्विवेदी के अनुसार ताजमहल की नियमित रूप से जांच हो रही है और उसे किसी तरह का खतरा नहीं है। जागरण ने आगरा के सांसद के हवाले से इस बात का भी खंडन किया है कि उन्होंने ताजमहल के आने वाले पांच वर्षो में ढह जाने की बात कही थी।
मुगल शासक शाहजहां द्वारा अपनी बीवी नूरजहां की याद में बनवाए गए प्यार के स्मारक को देखने हर वर्ष दुनिया भर से चालीस लाख लोग आगरा आते हैं। अब इस ताज की सुरक्षा को लेकर अखबारों की रिपोर्ट से पाठकों का दिग्भ्रमित होना तय है।
रमेश सेक्सेना - स्वतंत्र पत्रकार द्वारा दिल्ली से भेजी रिपोर्ट
किसी भी टिप्पणी का स्वागत है। मेल करें - This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it








