
अंग्रेजी अखबारों में टाइम्स ऑफ इंडिया पहले पायदान पर
दिल्ली - आईआरएस 2011 के दूसरी तिमाही के रिजल्ट में भी जागरण पहले नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखने में सफल हुआ है। हिंदी के टाप 10 अखबारों में शामिल राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी तथा नई दुनिया के पाठकों की संख्या में कमी जरुर हुई है लेकिन ये अखबार अपनी रैंकिंग बरकरार रखने में सफल रहे है। जबकि हिन्दुस्तान के अलावा दूसरे अखबारों की पाठक संख्या में अच्छी खासा इजाफा दर्ज कराया है। दूसरी तिमाही के आकडों में दैनिक जागरण 1 करोड़ 63 लाख 93 हजार पाठकों के साथ लगातार 19वीं बार नम्बर एक के पायदान पर खडा है।
चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में दैनिक जागरण ने 4.5 लाख नए पाठक जोड़े। पिछली तिमाही में जागरण की पाठक संख्या 1 करोड़ 59 लाख 10 हजार थी। इस तरह जागरण अपने निकट प्रतिदंदी से 1.8 करोड की बढत पर है। जबकि दैनिक भास्कर पिछली तिमाही में 1 करोड़ 40 लाख 16 हजार की पाठक संख्या को बढ़ाते हुए 1 करोड़ 41 लाख 74 हजार पहुंचकर दूसरे नम्बर पर जमा हुआ है। पूर्व की भांति तीसरे नम्बर पर हिंदुस्तान ने अपनी जगह बरकरार रखी है। हिन्दुस्तान की पाठक संख्या फिलहाल बढकर 1 करोड़ 19 लाख 85 हजार तक पहुंच चुकी है। पिछली तिमाही में यह आंकड़े 1 करोड़ 18 लाख 10 हजार था। चौथे पायदान पर इस बार भी अमर उजाला भी पूर्व की तरह मौजूद है। इसने भी अपनी पाठक संख्या 87 लाख 47 हजार से बढ़ाकर 88 लाख 91 हजार तक पहुंचा दी है। पांचवे नम्बर पर मौजूद राजस्थान पत्रिका को इस बार झटका लगा है। पत्रिका की पाठक संख्या 70 लाख 33 हजार से घटकर 69 लाख 41 हजार रह गई है। पहली तिमाही में भी पत्रिका ने अपने पाठक गंवाए थे। छठवें स्थान पर 34 लाख 14 हजार पाठकों के साथ पंजाब केसरी ने अपनी पकड़ को मजबूत किया है। नवभारत टाइम्स 26 लाख 50 हजार पाठकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। प्रभात खबर 18 लाख 93 हजार पाठकों के साथ आठवें स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रहा है। जबकि नौवे स्थान पर 17 लाख 14 हजार पाठकों के साथ नई दुनिया तथा दसवें नम्बर पर 14 लाख 37 हजार पाठकों के साथ हरिभूमि ने अपनी स्थिति बरकरार रखी है।
टॉप 10 हिंदी अखबार और उनकी प्रसार संख्या
दैनिक जागरण : 1 करोड़ 63 लाख 93 हजार
दैनिक भास्कर : 1 करोड़ 41 लाख 74 हजार
हिन्दुस्तान : 1 करोड़ 19 लाख 85 हजार
अमर उजाला : 88 लाख 91 हजार
राजस्थान पत्रिका : 69 लाख 41 हजार
पंजाब केसरी : 34 लाख 14 हजार
नवभारत टाइम्स : 26 लाख 50 हजार
प्रभात खबर : 18 लाख 93 हजार
नई दुनिया : 17 लाख 14 हजार
हरिभूमि : 14 लाख 37 हजार
अंग्रेजी अखबारों में टाइम्स ऑफ इंडिया पहले पायदान पर
टॉप टेन के अंग्रेजी अखबारों में 74 लाख 71 हजार पाठक संख्या के साथ टाइम्स ऑफ इंडिया का कब्जा है। अखबार ने 29 हजार नए पाठकों को इस तीमाही में जोडा। पिछली तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 74 लाख 42 हजार थी। नये सर्वे में हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन क्रॉनिकल ने पाठकों की संख्या में विस्तार किया है तो हिंदू, मुंबई मिरर और ट्रिब्यून के पाठक संख्या में घटी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के बाद दूसरे पायदान पर हिंदुस्तान टाइम्स है जिसने 45 हजार नए पाठक जोड़े हैं। पिछले तिमाही में उसके पास 36 लाख 92 हजार पाठक थे। जो अब बढकर 37 लाख 37 हजार पहुंच चुके है।
तीसरे नम्बर पर द हिंदू है जिसकी पाठक संख्या 20 लाख 95 हजार से 20 लाख 77 तक पहुंच गयी है। चौथे पायदान पर द टेलीग्राफ का कब्जा है। छह हजार की मामूल बढ़त पाया है अखबार ने। इसके पाठकों की संख्या 12 लाख 9 हजार हो गयी है। पांचवे नम्बर पर डेक्कन क्रॉनिकल का कब्जा है जिसने 53 हजार नए पाठकों को जोड़ते हुए 10 लाख 35 हजार से बढ़ाकर 10 लाख 88 हजार तक पाठक संख्या को पहुंचा दिया है। डीएनए छठे स्थान पर है। 2 हजार की बढ़त के साथ इसके पाठकों की संख्या 8 लाख 22 हजार से बढकर 8 लाख 24 हजार तक पहुंच गयी है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने 16 हजार नए पाठकों के साथ सातवें स्थान पर है। ईटी की पाठक संख्या 7 लाख 69 हजार से बढ़कर 7 लाख 85 हजार हो गई है। मुंबई मिरर पिछली तिमाही के सातवें स्थान से खिसक कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इस तिमाही में उसके 22 हजार पाठक कम हुए है। अब उसकी पाठक संख्या 7 लाख 80 हजार से घटकर 7 लाख 58 हजार रह गई है। ट्रिब्यून ने 2 हजार पाठक खोने के बाद भी नौवें स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखा है। उसके पाठकों की संख्या 5 लाख 69 हजार से घटकर 5 लाख 67 हजार रह गई है। दसवें स्थान पर द न्यू इंडियन एक्सप्रेस का कब्जा है। 9 हजार नए पाठकों के साथ इसकी पाठक संख्या 5 लाख 50 हजार से बढ़कर 5 लाख 59 हजार हो गई है
टॉप 10 अंग्रेजी अखबार की प्रसार संख्या
टाइम्स ऑफ इंडिया : 74 लाख 71 हजार
हिंदुस्तान टाइम्स : 37 लाख 37 हजार
द हिंदू : 20 लाख 77 हजार
द टेलीग्राफ : 12 लाख 9 हजार
डेक्कन क्रॉनिकल : 10 लाख 88 हजार
डीएनए : 28 लाख 24 हजार
इकोनॉमिक्स टाइम्स : 7 लाख 85 हजार
मुंबई मिरर : 7 लाख 58 हजार
ट्रिब्यून : 5 लाख 67 हजार
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस : 5 लाख 59 हजार
साभार : आईआरएस








