Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: मीडिया खबरों की खबर ईरोम शर्मिला का इंटरव्यू छापने पर टेलीग्राफ का बहिष्‍कार

ईरोम शर्मिला का इंटरव्यू छापने पर टेलीग्राफ का बहिष्‍कार

13 प्रमुख सिविल सोसाइटी के साझा मोर्चे अपुनबा लूप ने लगाया बैन
इंफाल - मणिपुर की 'आयरन लेडी' ईरोम चानू शर्मिला का इंटरव्यू छापने पर कोलकाता के प्रतिष्ठित समाचार टेलीग्राफ पर एकतरफा बैन लगा दिया है। समाचार पत्र में प्रकाशित इंटरव्‍यूह में शर्मिला ने कहा था कि उन्‍हें किसी से बेहद प्‍यार है, लेकिन उनके समर्थक उनकी शादी के खिलाफ हैं। लेकिन ईरोम के समर्थकों ने इस खबर पर जबर्दस्त ऐतराज जताते हुए इसे सरकार की साजिश करार दिया है। 13 प्रमुख सिविल सोसाइटी के साझा मोर्चे अपुनबा लूप इस इंटरव्यू से इतना नाराज है कि उसने अपनी तरफ से राज्य में उस अखबार पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसने यह इंटरव्यू छापा था।

मानवाधिकारी कार्यकर्ता बब्लू लॉएटॉन्गबम के मुताबिक, 'शर्मिला किसी के साथ निजी संबंध रखने के लिए आज़ाद हैं और किसी को भी इसका विरोध करने का अधिकार नहीं है। लेकिन जिस तरह से उनके रोमांस को हवा दी जा रही है, यह इस बात की ओर संकेत करता है कि यह उनके प्रभाव को खत्म करने की साजिश है।'

इंटरव्यू में शर्मिला ने कहा था, 'मैं जिस इंसान से प्‍यार करती हूं वह मेरा इंतजार कर रहा है. वह यहां मुझसे मिलने आया था लेकिन मेरे समर्थकों ने मना कर दिया।' गौरतलब है कि 39 वर्षीय शर्मिला मणिपुर में सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार कानून के खिलाफ पिछले 11 सालों से अनशन पर बैठी हैं। सरकार द्वार बल पूर्वक उनकी नाक में ट्यूब लगाकर उन्‍हें खाना दिया जा रहा है। वह इस समय इंफाल के जेएन अस्‍पताल में भर्ती हैं। शार्मिला के समर्थक उनके इस अचानक रोमांस से काफी हैरान हैं। शर्मिला ने इंटरव्यू में कहा था, 'वह ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन मूल रूप से गोआ के हैं। इसलिए मेरे समर्थक इस रिश्‍ते के खिलाफ हैं।' 48 वर्षीय लेखक और कार्यकर्ता डेसमॉन्‍ड कॉटिनहो से शर्मिला इसी साल मार्च में मिली थीं। इससे पहले दोनों ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को काफी खत लिखे।  हालांकि डेसमॉन्‍ड फरवरी में ही इंफाल आ गए थे, लेकिन शर्मिला के समर्थकों ने उन्‍हें मिलने नहीं दिया। यहां तक कि डेसमॉन्‍ड को दो दिन तक भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।

इंटरव्यू में शर्मिला ने कहा था, 'पहले तो उन्‍होंने उसे डराया और अपमानित किया। वह मेरा इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया।' बाद में कोर्ट ने जब नौ मार्च को शर्मिला को थोड़े समय के रिहा किया तब दोनों की मुलाकात हो पाई। शर्मिला ने जज से डेसमॉन्‍ड को सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई। शर्मिला ने कहा अगर उन्‍हें सुरक्षा नहीं दी जाती तो, 'उसे पीट-पीट कर मार दिया जाता।' शर्मिला के मुताबिक, 'उन्‍हें हमारे संबंध पसंद नहीं हैं। वे बहुत ही मतलबी और एकतरफा हैं।' यह पूछे जाने पर कि अभी डेसमॉन्‍ड कहा हैं, उन्‍होंने कहा, 'वह थाईलैंड में है। मेरी मांगें पूरी होने के बाद मैं उससे शादी करूंगी।

सभार - भास्‍कर / न्‍यूज बुलेट.इन

http://star.newsbullet.in/india/34-more/14340-2011-09-05-09-16-26

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com