Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: मीडिया खबरों की खबर हिन्‍दुस्‍तान को रास आया भास्‍कर का समाचार

हिन्‍दुस्‍तान को रास आया भास्‍कर का समाचार

रांची से खबर है कि मीडिया के मैदान में एक दूसरे को चित करने की होड के बीच खबरों के मोर्चे पर भी वार पर वार शुरू हो गया है। इस क्रम में हर प्रतिद्वंदी दूसरे को पीछे छोडने की होड में है। होड है तो एक खबर ब्रेक करने की। ब्रेकिंग न्‍यूज की इस कडी में जमशेदपुर हिन्‍दुस्‍तान को भास्‍कर का समाचार रास आया है।

हिन्‍दुस्‍तान ने जमशेदपुर संस्‍करण में चार दिन पूर्व जादूगोडा में यूरेनियम माइंस में नक्‍सलियों की सेंध की खबर प्रमुखता से छापी। खबर का आधार केंद्रीय मंत्रालय के उस पत्र बनाया गया जिसमें नक्‍सलियों के निशाने पर यूरेनियम माइंस की होने संबंधी चिंताओं से अवगत कराया गया था।
दिलचस्‍प बात यह है कि इसी पत्र के आधार पर कुछ यही समाचार 31 अक्‍टूबर के रांची संस्‍करण के अंक में दैनिक भास्‍कर पहले प्रकाशित कर चुका है। आधार भी वहीं खबर भी वहीं। खबर प्रमुखता से पहले पन्‍ने पर छापी गयी है। जमशेदपुर के मीडिया महाभारत में इसे लेकर काफी चर्चाएं है कि हिन्‍दुतान से एक-एक कर कई रिर्पोटरों को तोड लेने के बाद क्‍या हिन्‍दुस्‍तान की पकड समाचार के मोर्चे पर कमजोर तो नहीं हो गयी है।

 

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com