मुंबई से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार जे डे की हत्या की जांच के बाद पुलिस ने मकोका अदालत में जिन 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप दाखिल किया है उसमें पत्रकार जिग्ना का नाम शामिल नहीं है। पत्रकार जेडे की हत्या के छह माह बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को विशेष् मकोका अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
इसमें गैंगस्टर छोटा राजन का भी नाम भी शामिल है। पुलिस के अनुसार 3,055 पन्नों के आरोपपत्र में हाल ही में गिरफ्तार हुई आरोपी जिग्ना वोरा का नाम नहीं है जो अंग्रेजी दैनिक "एशियन एज" में उप ब्यूरो प्रमुख है। एक अलग पूरक आरोपपत्र बाद में दाखिल किया जाएगा। जिसमें अपराध में जिग्ना की भूमिका का जिक्र होगा। "मिड-डे" अखबार में काम करने वाले डे को 11 जून को हमलावरों ने पवई इलाके में गोली मार दी थी। इस घटना के छह माह बाद मुंबई पुलिस ने मकोका अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।








