जमशेदपुर के एक तथाकथित पत्रकार ने स्पंज आयरन के कारोबारी से रंगदारी मांगी है। स्वयं को झारखंड क्राइम रिपोर्टर पत्रिका का संपादक और अपना नाम भरत सिंह बताने वाले इस पत्रकार ने स्पंज आयरन के व्यवसायी को बकायदा कई बार फोन किया और उनका धंधा आराम से चलाने के एवज में पहले मिलने फिर एकमुश्त रकम की मांग की है। हालांकि स्पंज आयरन के व्यवसायी ने तथाकथित पत्रकार को फूटी कौडी भी देने से साफ इनकार कर दिया है।
जमशेदपुर निवासी स्पंज आयरन के इस व्यवसायी का कारोबार सरायकेला जिला अंतर्गत चौका से संचालित होता है। पिछले कुछ दिनों पूर्व ही स्वयं को झारखंड क्राइम रिपोर्टर पत्रिका का संपादक बताने वाले शख्स ने भरत सिंह के नाम से व्यवसायी को फोन कर मिलने को बुलाया। भरत का कहना था कि उनके व्यवसाय का सारा उंच-नीच और गोलमाल का उसे पता है और अगर वे उनसे नहीं मिले तो वह सब कुछ अपने मैग्जीन के अगले अंक में प्रकाशित कर देगा। भरत ने कई बार व्यवसायी को फोन कर मिलने का समय निर्धारित किया। पिछले तीन दिन पूर्व जमशेदपुर समाहरणालय के सामने कलिया चाय दुकान पर व्यवसायी ने भरत को मिलने का समय दिया था। इस मिलन में भी पत्रकार भरत ने व्यवसायी से खर्चा देने की मांग करते हुए चेताया कि अगर उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो वह सब कुछ अपने पत्रिका में प्रकाशित कर देगा। हालांकि व्यवसायी की ओर से साफ कर दिया गया कि उन्हें जो करना है वह कर ले उन्हें फूटी कौडी भी नहीं दी जाएगी। यही नहीं व्यवसायी ने कथित तौर पर झारखंड क्राइम रिपोर्टर मैग्जिन के संपादक को यह चेतावनी भी दी कि अगर उसने दोबारा उसे फोन करने की कोशिश तो उससे दूसरे अंजाद में निपटा जाएगा और शायद वह दिन और अनुभव उसके लिए ठीक नहीं होगा। बताया जाता है कि झारखंड क्राइम रिपोर्टर पत्रिका का कोई वजूद जमशेदपुर में नहीं है बल्कि अब व्यवसायी पत्रिका के प्रकाशन के नियमों की जांच कराकर उसे चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।
पत्रकार द्वारा मेल पर भेजी गयी सूचना पर आधारित खबर
किसी भी टिप्पणी का स्वागत है। मेल करें -
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it








