Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: मीडिया परदे के पिछे

परदे के पिछे

पिटने वाले रिपोर्टर को भूल गया अमर उजाला

एसएसपी की पिटाई से आहत अमर उजाला के पत्रकार धर्मवीर भारती को अपने अखबार से कुछ मरहम की उम्‍मीद जरुर थी लेकिन वह भी रविवार की सुबह टूट गई। अमर उजाला ने उनके पीटे जाने की सिंगल कालम खबर भी नहीं छापी। जबकि पुलिस की किसी भी हरकत का अखबार जोरशोर से विरोध करते है और इसे प्रमुखता से भी पकाशित किया जाता है लेकिन स्‍वयं जब अपने पत्रकार के लिए अमर उजाला प्रबंधन नहीं खडा हुआ तो इसे काला दिन ही कहा जायेगा।

जागरण के सवाल का नक्‍सलियों ने दिया जबाव

कहा- तंत्र चलाने के लिए फिरौती उगाही जायज

झारखंड में दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए विशेष अभियान - और कितना वक्त चाहिए झारखंड को - के दौरान नक्सली संगठनों से पूछे गए सवालों का भाकपा (माओवादी) ने बाकायदा एक पुस्तिका छाप कर जवाब दिया है। उसके हिसाब से लूट, फिरौती और लेवी (जबरन उगाही) वसूलना जायज है। इस संगठन ने कहा है कि शोषक-शासक वर्ग के खिलाफ युद्ध चलाने को बहुत-सी चीजों की जरूरत होती है। तंत्र खड़ा करने और उसे चलाने को धन चाहिए। इस संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि लेवी नियमों के तहत वसूली जाती है और यह कोई अन्याय नहीं है।

बाबूलाल मरांडी ने भास्‍कर को भेजा नोटिस

मनमाना व गलत खबरों के प्रकाशन से नाराज बाबूलाल मरांडी ने रांची दैनिक भास्‍कर को नोटिस भेजा है। राज्‍यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग के मामले में भास्‍कर ने बाबूलाल मरांडी से सीबीआई पूछताछ की खबर प्रकाशित कर दी थी। चूंकि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक थी और ऐसा करने से पूर्व मरांडी जी का पक्ष भी नहीं लिया गया था। इस खबर से नाराज बाबूलाल मरांडी ने दैनिक भास्‍कर को नोटिस भेजा है।

दैनिक जागरण ने पटना को हास्‍य में भीगोया

जागरण के बारहवीं वर्षगांठ पर जुटे देश के दिग्‍गज कवि

राजधानी पटना के लोग रविवार को हास्य की फुहार में जमकर भीगे। मौका था दैनिक जागरण की बारहवीं वर्षगांठ का। इस मौके पर आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। शाम को चल रही मंद हवा के बीच भारतीय नृत्यकला मंदिर मुक्ताकाश मंच पर जब कविता पाठ शुरू हुआ तो श्रोताओं की हंसी रूकने का नाम ही नहीं ले रही थी। कवि के साथ श्रोताओं के ठहाकों का दौर देर रात तक चलता रहा।

हिमाचल में किसके हाथ होगी 'एनकाउंटर' की बागडोर !

जून से हिमाचल प्रदेश में लांचिंग को तैयार हो रहा दैनिक अखबार ‘एनकाउंटर’ के लिए सरगर्मी से संपादक की तलाश हो रही है। पिछले एक पखवारे में यह दूसरा दैनिक समाचार पत्र है जो हिमाचल प्रदेश से लांच होने जा रहा है। इससे पूर्व ‘हिमाचल दस्तक’ की यहां लांचिंग हो चुकी है। पंजाब के जालंधर से फिलहाल प्रकाशित हो रहा हिंदी दैनिक 'एनकाउंटर’ का कार्यालय राजधानी शिमला में खुल चुका है और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यालय खोलने के साथ भर्ती की प्रक्रिया शुरू है।

सहारा से दिलीप सिंह निलंबित, नेहा ने अमर उजाला छोडा

कानपुर से खबर है कि राष्‍ट्रीय सहारा के सर्कुलेशन ऑफिसर दिलीप कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई अनुशासनहीनता के आरोपों पर की गई। उच्‍च अधिकारियों को सूचना दिए बिना दिलीप को कानपुर न छोड़ने का आदेश दिया गया है। हालांकि कंपनी के नियमानुसार निलं‍बन अवधि में उन्‍हें भत्‍ता एवं अन्‍य भुगतान दिये जाते रहेंगे।

मेरठ में हिंदुस्तान कार्यालय पर फायरिंग

करीब एक दर्जन से अधिक हथियारबंद युवकों ने पिछले दिन हिंदुस्तान के मेरठ कार्यालय पर जमकर गोलियां बरसाई। फायरिंग करने वाले युवक विश्वविद्यालय से जुडे बताये जाते है। रात एक बजे शुरू हुआ यह उत्‍पात सुबह चार बजे तक चला। मामला सब एडिटर पारिजात तिवारी के साथ कार्यालय के नीचे तब घटा जब बाइक सवार दो युवकों से उनकी बहस हो गयी।

सरकार ने 15 चैनलों पर की कार्रवाई

टी.वी. चैनलों पर अश्लील विज्ञापन दिखाए जाने के 15 मामलों में कार्रवाई की गई है। सरकार के स्‍तर पर 27 चैनलों को आपत्तिजनक एवं अश्लील कार्यक्रम दिखाए जाने के मामले में नोटिस दिया गया है जिनमें कुल 13 मामलों में कार्रवाई की गई है जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई अभी विचाराधीन है।

जमशेदपुर में पत्रकार के भाई का दुखद अंत

आग से झुलसे युगल, महिला गंभीर

जमशेदुपर से खबर आ रही है कि हिन्‍दुस्‍तान के पत्रकार अतनु मुखर्जी के भाई सत्‍यदीप मुखर्जी की संदिग्‍ध परिस्थितियों में जलने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। जबकि आग से झुलसी उसकी निकट सहयोगी लिपिका घोष की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों सोमवार की दोपहर आग से झुलस गये थे।

केरल का पत्रकार ब्रिटेन में जीता

लंदन - केरल के रहने वाले भारतीय पत्रकार फिलिप अब्राहम को ब्रिटेन में पार्षद निर्वाचित किया गया है। इस तरह वह एशियाई मूल के पहले व्यक्ति हैं जो लाउटॉन टाउन काउंसिल के लिए निर्वाचित हुए हैं। फिलिप केरल लिंक के संपादक हैं। लाउटॉन एसेक्स के इपिंग जिले का शहर है। फिलिप ने एल्डर्टन वार्ड से लाउटॉन रेजिडेंट असोसिएशन (एलआरए) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। एलआरए गैर राजनीतिक पार्टी है। एलआरए ने टाउन काउंसिल के लिए जिन 18 उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा, वे सभी जीत गए।

(एजेंसी)

जागरण सॉल्यूशंस को बिजनेस प्रमोशन का पुरस्कार

जागरण सॉल्यूशंस को इवेंट एवं एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग में श्रेष्ठता के लिए वॉव [डब्ल्यूओडब्ल्यू] अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एजेंसी को वर्ष 2008 से लगातार दिए जा रहे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत दो स्वर्ण पदक हासिल हुए। जागरण सॉल्यूशंस को ये दोनों पदक ब्रांड जागरूकता के लिए ऑन-ग्राउंड प्रमोशन की श्रेणी में ‘द रेड बुल स्पीड स्ट्रीट’ और स्माल बजट की श्रेणी में ‘डाबर ओडोमॉस कैंपेन’ के लिए मिले।

चेक बाउंस, जनसंदेश टाइम्‍स की बिजली कटी

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ से खबर है कि बिजली बिल बकाया होने के चलते कानपुर रोड पर स्थित प्रिंटिंग यूनिट की बिजली काट दी गई है। अखबार की प्रिंटिंग अब जनरेटर चलाकर की जा रही है अखबार प्रबंधन पर बिजली विभाग का लगभग साढ़े आठ लाख रुपए का बिल बकाया था। एमडी अनुज पौद्दार ने इस बकाया बिल को चुकाने के लिए विभाग को साढ़े आठ लाख रुपये का चेक काटकर दे दिया था, परन्‍तु चेक बाउंस हो गया यानी किसी कारण पैसा बिजली विभाग के खाते में ड्रा नहीं हो पाया। इसके बाद बिजली विभाग ने प्रिंटिंग यूनिट का कनेक्‍शन गुरुवार को काट दिया।

अमर उजाला के ब्यूरो चीफ कोर्ट में तलब

अमर उजाला, गोरखपुर यूनिट के बस्ती जिले के ब्यूरो चीफ पुष्कर पाण्डेय को न्यायालय ने तलब किया है। बस्ती के बेसिक शिक्षा अधिकारी देवी सहाय तिवारी ने पुष्कर पांडेय और कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर कराया था और बीएसए के अधिवक्ता द्वारा सिविल और फौजदारी का वाद दाखिल कराया था। अब 10 मई 2012 को पुष्कर पाण्डेय को मुख्य न्यायिक मजिस्टेट द्वारा तलब किया है। शुक्रवार को कोतवाली के सिपाही ने अमर उजाला कार्यालय में रिपोर्टर वीरेंद्र पांडेय को पुष्कर पाण्डेय के नाम का समन पकड़ा दिया इसके बाद अमर उजाला कार्यालय में हडकम्प मच गया; बाकी अखबारों के दफ्तर में भी इस बात की खासी चर्चा है कि अब बेचारे अब पुष्कर पाण्डेय का क्या होगा!

पत्रकारों के लिए नियम-कायदा सीमा स्पष्ट होगी

उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि अदालती कार्यवाही के कवरेज के बारे में मीडिया के लिए दिशा-निर्देश सूत्रबद्ध करने का प्रयास संवैधानिक योजना के तहत पत्रकारों की सीमाबद्धताओं को स्पष्ट करने पर लक्षित है। इस मुद्दे पर कार्यरत पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ को केन्द्र से समर्थन मिला जिसने कहा कि न्यायिक कार्यवाहियों की मीडिया की रिपोर्टिंग को नियमित करने पर उच्चतम न्यायालय पर कोई संवैधानिक रोक नहीं है।

 

फर्जी पत्रकारों की जूतों से पिटाई

सहारनपुर में एक व्यापारी से वसूली करने पहुंचे दो फर्जी पत्रकारों को लोगों ने जमकर धूना। जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई के बाद उसे कुतुबशेर थाने के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मानकमऊ में नजीर अहमद की बेकरी की दुकान का लाइसेंस नहीं होने की बात कहकर ये कथित पत्रकार रुपए की मांग कर रहे थे। दूसरी बार रुपया मांगने आए युवकों को दुकानदार ने पकड लिया और जूते-चप्पलों से जमकर धुनाई की। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

अख़बारों के कार्यालयों में फटे बम

नाइजीरिया के दो शहरों मे स्थित अखबारों के कार्यालयों में पूर्वनियोजित तरीके से हुए बम धमाकों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। देश की राजधानी अबुजा में स्थित ‘दिस डे’ अखबार के कार्यालय में गुरुवार को एक कार दनदनाते हुए घुसी और उसमें विस्फोट हो गया। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और अखबार का कार्यालय तबाह हो गया। इस दौरान काडूना शहर में भी इसी तरह का एक हमला किया

सोशल मीडिया पर लगाम के पक्ष में काटजू

मीडिया की आजादी को जिम्मेदारियों से जोड़ने की वकालत करते हुए भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने सरकार से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के तरीके तलाशने के लिहाज से विशेषज्ञों का एक दल बनाया जाना चाहिए। रविवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी को लिखे पत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने कहा, ‘प्रसिद्ध हस्तियों, समूहों, धर्म और समुदाय को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाना इन दिनों आम हो गया है। हाल ही में एक सीडी के प्रसारण का मामला इसका उदाहरण है।

जिग्‍ना चाहती है बंद कमरे में हो सुनवाई

पत्रकार ज्योर्तिमय डे की हत्या की आरोपी पत्रकार जिगना वोरा बंद कमरें में मुकदमे की सुनवाई चाहतीं हैं। इसके लिए उन्‍होंने आवेदन दिया है। जिग्‍ना के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिकार नियंत्रणि‍  (मकोका) कोर्ट से सुनवाई होनी है। सरकारी वकील दिलीप शाह के अनुसार जिगना ने एक अर्जी देकर इस मामले की बंद कमरे में सुनवाई किये जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सुनवाई के दौरान मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा जाए।

जेडे मर्डर केश की चार्जशीट में जिग्ना का नाम नहीं

मुंबई से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार जे डे की हत्या की जांच के बाद पुलिस ने मकोका अदालत में जिन 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप दाखिल किया है उसमें पत्रकार जिग्‍ना का नाम शामिल नहीं है। पत्रकार जेडे की हत्या के छह माह बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को विशेष् मकोका अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

पूजा के बाद ठीक चलने लगी मशीन

कई दिनों से परेशान कर रही अलीगढ़, दैनिक जागरण की मशीन पूजा के बाद ठीक चल रही है। इससे जागरण के लोग राहत महसूस क रहे है। पहले से चंद्रा टाकिज में चल रही प्रिंटिंग मशीन को अलीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया के तालानगरी में स्‍थापित किया गया था। तब से मशीन हर एक दो दिन बाद खराब हो जा रही थी। मैकेनिक-इंजीनियर इसे लेकर काफी परेशान थे। इसी बीच आपसी सलाह पर 9 दिसम्‍बर को तालानगरी की बिल्डिंग में पूजा कराई गई। आश्‍चर्य है कि तब से मशीन ठीक काम कर रही है।

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com