प्रभात खबर के वार्षिक संपादकीय मीट में कई अहम निर्णय लिये गये। बिहार के सभी यूनिटों में संपादकीय प्रभारी को स्थानीय संपादक बना दिया गया है। नये निर्णय के बाद जीवेश रंजन भागलपुर में, कौशल त्रिवेदी गया में और शैलेन्द्र कुमार मुजफ्फरपुर संस्करण के स्थानीय संपादक कहें जाएंगे। इसी तरह बिहार व झारखंड में रीजनल कोआर्डिनेटर के पद को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा प्रभात खबर, पटना के रेजीडेंट एडिटर स्वयं प्रकाश को पदोन्नति देकर स्टेट प्रभारी बना दिया गया है। ये अब पूरे बिहार स्टेट की गतिविधियों पर नजर रखेंगे तो उनके स्थान पर प्रमोद मुकेश को स्थानीय संपादक बनाया गया है।
मीडिया
ताजा टीवी को रिपोर्टरों को टोटा, कई ने छोडा साथ
- Monday, 16 January 2012
- News Desk
महानगर कोलकाता में ताज़ा टीवी में रिपोर्टरों को टोटा हो गया है। कई लोगों ने चैनल को टाटा कर दिया है जिसके कारण तीन-चार रिपोर्टरों के भरोसे अभी समाचार संग्रह का काम चल रहा। इससे चैनल की सेहत पर बहुत बुरा असर पडा है। पिछले दिनों चैनल के चीफ रिपोर्टर शंकर दत्ता के साथ कई अन्य पत्रकारों ने भी चैनल को टाटा बोल दिया।
देश की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट होमई व्यरवला का निधन
- Monday, 16 January 2012
- News Desk
देश की पहली महिला फोटोग्राफर होमई व्यरवला का निधन हो गया है। रविवार की सुबह उनका वडोदरा में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं। व्यरवला कुछ समय से बीमार चल रही थीं। व्यरवला के परिवार में पुत्रवधू धन व्यरवला हैं, जो जमशेदपुर में रहती हैं।
11 को लांच होगा नया सवेरा, जुगाड अभियान तेज
- Saturday, 07 January 2012
- News Desk
पंजाब भर को परिधि में लेकर धूमधडाके के साथ लांच की तैयारी कर रहे नया सवेरा ने दैनिक भास्कर का दुर्ग ढाहते हुए इसके लगभग एक दर्जन लोगों को अपने साथ मिला लिया है। इसमें लुधियाना के अलावा जालंधन के भी लोग शामिल है जो भास्कर का दामन छोड नया सवेरा के साथ नयी पारी खेलने को तैयार है।
गौरखपुर में जागरण के बुरे दिन, नौ ने छोडा साथ
- Saturday, 07 January 2012
- News Desk
डा. शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में गोरखपुर से लांच होने वाले जनसंदेश टाइम्स ने दैनिक जागरण को जोर का झटका दे दिया है। एक साथ जागरण के नौ लोगों ने संस्थान को टाटा कहकर टाइम्स का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि जागरण का कुनबा तोडने में डा शैलेन्द्र ने अहम भूमिका निभाई। पूर्व में दैनिक जागरण से जुडे त्रिपाठी के बुलावे पर ये सभी लोग जनसंदेश टाइम्स में चले गए।
छत्तिसगढ के मुख्यमंत्री ने पत्रिका प्रबंधन को भेजा नोटिस
- Thursday, 15 December 2011
- News Desk
रायपुर से खबर है कि रिश्तेदारों को खदान दिलाने सम्बंधी खबर से बौखलाए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रिका प्रबंधन को कानूनी नोटिस दिया है। नोटिस में सात दिनों में वस्तुस्थिति स्पष्ट न करने पर पत्रिका प्रबंधन से जुड़े चार लोगों पर एक करोड़ रूपए की मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।
जिग्ना चाहती है बंद कमरे में हो सुनवाई
- Wednesday, 14 December 2011
- News Desk
पत्रकार ज्योर्तिमय डे की हत्या की आरोपी पत्रकार जिगना वोरा बंद कमरें में मुकदमे की सुनवाई चाहतीं हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन दिया है। जिग्ना के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिकार नियंत्रणि (मकोका) कोर्ट से सुनवाई होनी है। सरकारी वकील दिलीप शाह के अनुसार जिगना ने एक अर्जी देकर इस मामले की बंद कमरे में सुनवाई किये जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सुनवाई के दौरान मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा जाए।
कोलकता में पत्रकारों पर बरसी लाठियां
- Wednesday, 14 December 2011
- News Desk
दक्षिण कोलकाता के ब्राड स्ट्रीट स्थित एक निजी नर्सिगहोम में मंगलवार सुबह एक मरीज ने बिल्डिंग की छत से छलाग लगाकर जान दे दी। मृतक अर्धेदु चक्रवर्ती है जो यादवपुर का रहने वाला था । घटना की खबर मिलने के बाद समाचार संग्रह करने पहुंचे मीडिया मडियाकर्मियों समेत अन्य पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी। जिसमें दो मीडिया कर्मियों समेत तीन लोग जख्मी हो गए।
जेडे मर्डर केश की चार्जशीट में जिग्ना का नाम नहीं
- Monday, 12 December 2011
- News Desk
मुंबई से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार जे डे की हत्या की जांच के बाद पुलिस ने मकोका अदालत में जिन 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप दाखिल किया है उसमें पत्रकार जिग्ना का नाम शामिल नहीं है। पत्रकार जेडे की हत्या के छह माह बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को विशेष् मकोका अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।





बडा खुलासा जल्द ... 





