दुनिया की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली और महंगी कारों की सरताज ‘बुगाटी वेरॉन’ भारतीय सड़कों पर धूम मचाने के लिए अब बिल्कुल तैयार है। फॉक्सवैगन समूह की कंपनी ‘बुगाटी’ ने अपनी सुपर प्रीमियम लग्जरी स्पोर्ट्स कार ‘बुगाटी वेरॉन-16.4 ग्रैंड स्पोर्ट’ को भारत में पेश कर दिया है।
रफ्तार की दौड़ में बुगाटी वेरॉन दुनिया में दूसरे पायदान पर है। इसकी शीर्ष रफ्तार 407 किलोमीटर प्रति घंटा है। बुगाटी वेरॉन दुनिया की सबसे महंगी और तेज रफ्तार वाली कार है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है।











