Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: भंडाफोड मोर्चे पर

मोर्चे पर

पटना की मर्डर मिस्‍ट्री, सस्‍पेंस बरकरार है जनाब

  • PDF

दानापुर का कुख्‍यात अपराधी बिलैया पुलिस के हत्‍थे चढ़

दवाब/डर कहें,प्रमोद यादव ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। स्पिरिट का अवैध कारोबारी प्रमोद पुलिस महकमे के महानिदेशक ओहदे के हाकिम अशोक गुप्‍ता के भाई साकेत के कत्‍ल का नामजद था। सनसनी तब बढ़ी,जब सह नामजद प्रेम सिंह भी जांच घेरे में आने के पहले ही ठिकाने लगा दिया गया । फिर तफ्तीश कम, कयासों की मार्केटिंग कुछ इस कदर हुई, मानों प्रमोद हाथ लगा नहीं कि ब्रेक थ्रू ही ब्रेक थ्रू। पर आज ऐसा कुछ न हो सका।

Read more...

टीम अन्‍ना ने मांगी जनता की राय

  • PDF

नई दिल्ली - लोकपाल मुद्दे पर देश को झकझोर देने वाली टीम अन्ना अब दोराहे पर खड़ी है। उसे डर है कि वो कोई ऐसा कदम ना उठा ले, जिससे पूरा आंदोलन ही भटक जाए। ऐसे में टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने एक लेख लिखकर जनता से राह सुझाने की अपील की है। उन्होंने अन्ना हजारे की खराब सेहत को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि दिसंबर में लोकपाल बिल पर बहस के दौरान सरकार ने टीम अन्ना को धमकी दी थी। शुक्रवार अखबार में अन्ना हजारे के खास सिपहसालार अरविंद केजरीवाल ने अपने लेख से जनता की राय मांगी है जिससे पता चलताहै कि टीम अन्ना किस दोराहे पर खड़ी है।

Read more...

पेयजल विभाग में एक बार फिर चला जंगलराज

  • PDF

- कानून को ताक पर रखकर किया गया स्‍थानांतरण
- अभियंता प्रमुख के  निर्देश को अधीक्षण अभियंता ने दिखाया ठेंगा
- सेवानिवति के चंद माह शेष वालो को भी नहीं बख्‍सा

जमशेदपुर से खबर आ रही है कि पेयजल एवं स्‍वच्‍छता विभाग के जमशेदपुर अंचल में नियम और कानून को ठेंगा दिखा मनमाने तरीके से स्‍थानांतरण का विवाद एक बार फिर से उबाल पर है। स्‍थापना की बैठक में अधीक्षण अभियंता डीडी शर्मा ने लिपिकों के स्‍थानांतरण की जो सूची जारी की है उसमें ऐसे दर्जनों लोगों को छुआ तक नहीं गया है जो एक ही स्‍थान पर 20 से अधिक वर्षो से जमे है। जबकि इस सूची में चंद ऐसे भी नाम शामिल कर लिये गये है जिनकों सेवानिवत होने में अब मात्र छह माह शेष रह गये थे।

Read more...

माननीयों ने डुबोए जनता के 50 करोड़

  • PDF

नई दिल्ली से खबर है कि संसद में हंगामेबाजी से करीब पचास करोड़ रूपए की चपत लगी है। नौ नवम्बर को शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के शुरूआती दिन के बाद अभी तक न तो कोई विधाई कार्य हुआ है, और न ही प्रश्नकाल। एक मोटे आंकड़े के अनुसार, संसद का सालाना बजट करीब 535 करोड़ रूपए है, पिछले पांच सालों में संसद के तीन सत्रों बजट, मानसून और शीतकालीन को मिला कर संसद औसतन 70 दिन चली है।

Read more...

भारतीय सड़कों पर दौड़ने को तैयार ‘बुगाटी वेरॉन’

  • PDF

दुनिया की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली और महंगी कारों की सरताज ‘बुगाटी वेरॉन’ भारतीय सड़कों पर धूम मचाने के लिए अब बिल्कुल तैयार है। फॉक्सवैगन समूह की कंपनी ‘बुगाटी’ ने अपनी सुपर प्रीमियम लग्जरी स्पोर्ट्स कार ‘बुगाटी वेरॉन-16.4 ग्रैंड स्पोर्ट’ को भारत में पेश कर दिया है।

Read more...

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com