Thursday, Feb 23rd

Last update11:43:15 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: भंडाफोड

भंडाफोड

टीम अन्‍ना ने मांगी जनता की राय

  • PDF

नई दिल्ली - लोकपाल मुद्दे पर देश को झकझोर देने वाली टीम अन्ना अब दोराहे पर खड़ी है। उसे डर है कि वो कोई ऐसा कदम ना उठा ले, जिससे पूरा आंदोलन ही भटक जाए। ऐसे में टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने एक लेख लिखकर जनता से राह सुझाने की अपील की है। उन्होंने अन्ना हजारे की खराब सेहत को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि दिसंबर में लोकपाल बिल पर बहस के दौरान सरकार ने टीम अन्ना को धमकी दी थी। शुक्रवार अखबार में अन्ना हजारे के खास सिपहसालार अरविंद केजरीवाल ने अपने लेख से जनता की राय मांगी है जिससे पता चलताहै कि टीम अन्ना किस दोराहे पर खड़ी है।

Read more...

मुम्‍बई में धराया केबुल के मजदूरों का गुनहगार तापुड़िया

  • PDF

जमशेदपुर स्थित इंडियन केबुल का पूर्व चेयरमैन है
मनी लाउंड्रिंग का आरोपी

राजेश कुमार झा

जमशेदपुर स्थित केबुल कंपनी के 17 सौ से अधिक मजदूरों का गुनहगार काशीनाथ तापुड़िया गुरुवार को मुम्‍बई में धराया। तापुडिया की तलाश जमशेदपुर पुलिस को भी कई वर्षो से है। तापुडिया पर केबुल को-ऑपरेटिव सोसायटी और मजदूरों के पीएफ की राशि गबन करने का आरोप है। जिसे टैक्स चोरी व मनी लाउंड्रिंग मामले में आयकर व प्रवर्तन निदेशालय ने दबोचा है। तापुडिया हसन अली का सहयोगी है।

Read more...

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा पांच दिनों के रिमांड पर

  • PDF

- 2200 करोड के गोलमाल में जांच को बताया जरुरी

नई दिल्ली से खबर है कि पटियाला हाउस न्यायालय ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा को पांच दिन के रिमांड पर केंद्रीय जांच ब्योरो को सौंप दिया है। पांच दिन के रिमांड में पूर्व मंत्री के निजी सचिव आर. के. चंदोलिया और भूतपूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरिया भी शामिल है। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित भूमिका के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता और पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। अब जिनके सीबीआई पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है।

Read more...

माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर ठगी का कारोबार, जागरण में विज्ञापन

  • PDF

-- नोटिस जारी करने की तैयारी में माइक्रोसॉफ्ट

रांची से खबर आ रही है कि दुनिया की सबसे बडी  सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के नाम पर ठगी का कारोबार चलाया जा रहा है। कंपनी के नाम पर वैकेसी का बकायदा विज्ञापन भी जारी किया गया है। विज्ञापन का प्रकाशन करने वाला है दुनिया में सबसे ज्‍यादा पढे जाने वाला अखबार दैनिक जागरण। अखबार के झारखंड के कई संस्‍करणों में एक साथ विज्ञापन का प्रकाशन किया गया है। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आवेदन मंगाये गये है।

Read more...

पेयजल विभाग में एक बार फिर चला जंगलराज

  • PDF

- कानून को ताक पर रखकर किया गया स्‍थानांतरण
- अभियंता प्रमुख के  निर्देश को अधीक्षण अभियंता ने दिखाया ठेंगा
- सेवानिवति के चंद माह शेष वालो को भी नहीं बख्‍सा

जमशेदपुर से खबर आ रही है कि पेयजल एवं स्‍वच्‍छता विभाग के जमशेदपुर अंचल में नियम और कानून को ठेंगा दिखा मनमाने तरीके से स्‍थानांतरण का विवाद एक बार फिर से उबाल पर है। स्‍थापना की बैठक में अधीक्षण अभियंता डीडी शर्मा ने लिपिकों के स्‍थानांतरण की जो सूची जारी की है उसमें ऐसे दर्जनों लोगों को छुआ तक नहीं गया है जो एक ही स्‍थान पर 20 से अधिक वर्षो से जमे है। जबकि इस सूची में चंद ऐसे भी नाम शामिल कर लिये गये है जिनकों सेवानिवत होने में अब मात्र छह माह शेष रह गये थे।

Read more...

स्पेक्ट्रम घोटाला के जांच की निगरानी करेगा सुप्रीम कोर्ट

  • PDF

नई दिल्ली से खबर है कि सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि एक लाख 76 हजार करोड़ के 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच की निगरानी वह खुद करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए अर्जी मंजूर कर ली है, जिसमें सीबीआई पर भरोसा नहीं जताया गया था और जांच की निगरानी सर्वोच्च न्यायालय से करने को कहा गया था। उधर, सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2008 में 2जी स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस और वर्ष 2007 में कुछ दूरसंचार कम्पनियों को दोहरे प्रयोग की तकनीक उपलब्ध कराने में पहली नजर में गड़बड़ी के प्रमाण मिले हैं।

 

Read more...

मोबाइल पर नहीं आएंगे अनचाहे कॉल्स व एसएमएस

  • PDF

नई दिल्ली से खबर है कि टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने बुधवार को टेलीमार्केटिंग कंपनियों पर कडाई करते हुए उपभोक्ताओं को अनचाहे कॉल्स और एसएमएस भेजे जाने के मामले में नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इससे मोबाइल पर आने वाले अनचाहे कॉल्स और एसएमएस से लोगों को राहत मिल सकेगी।

Read more...

जागरण का शिक्षा संवाददाता वीमेंस कालेज के पे-रोल पर !

  • PDF

जमशेदपुर से खबरवाला डाट काम को एक पाठक ने सूचना दी है कि अपने कालेज की छात्रा का आलेख अपने नाम से प्रकाशित कराने वाली वीमेंस कालेज की प्राचार्या के समर्थन में आगे आने वाला दैनिक जागरण का कथित शिक्षा संवाददाता ब्रजेश कुमार मिश्र वीमेंस कालेज से हर महीने मानदेय पाता है। वीमेंस कालेज प्रबंधन और स्‍वयं प्राचार्या ने उसे कांटेक्‍ट टीचर के रुप में रखा है और उसकी सेवाएं हिंदी की कक्षाएं लेने में ली जाती है।

Read more...

डा. शुक्‍ला मोहंती के बचाव में 'दलाल' आये आगे

  • PDF

राँची - अपने ही कालेज की छात्रा के नाम पर पूर्व में छपा आलेख चोरी कर दोबारा अपने नाम से प्रकाशित करने के आरोपों से घिरी जमशेदपुर महिला कालेज की चर्चित प्राचार्या डा. शुक्‍ला मोहंती के बचाव में दलाल सामने आने लगे है। आलेख की चोरी का खुलासा खबरवाला डाट काम ने किया था। खबर सामने आने के बाद खबरवाला डाट काम को एक ईमेल आया है। इस मेल में स्‍वयं को दैनिक जागरण का कथित शिक्षा संवाददाता बताने वाले ब्रजेश कुमार मिश्र ने स्‍थापना दिवस के अवसर पर निकाले गये परिशिष्‍ट में डा शुक्‍ला मोहंती के नाम से छपे आलेख को समायोजन की गलती बतायी है। स्‍वयं को जागरण का सब एडिटर बताने वाले शिक्षा संवाददाता ने इसे संपादन की चूक बताया है।

Read more...

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

editor@khabarwala.com