बाबा रामदेव कभी भी कर सकते है बडा खुलासा
मध्य प्रदेश से खबर आ रही है कि योग गुरू बाबा रामदेव ने आज कहा कि अपनी राजनीतिक रूपरेखा उन्होंने तय कर ली है, जिसका समय आने पर खुलासा किया जायेगा। शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के मैदान में बाबा रामदेव ने आज योग के गुर सिखाये और इसके बाद संवाददाताओं के साथ देश की राजनीति भ्रष्टाचार और रोज सामने आ रहे घोटालों पर खुल कर चर्चा की।











