Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: सेहत सेक्स सेक्स जीवन सुख लेती है बुद्धिमान महिलाएं

सेक्स जीवन सुख लेती है बुद्धिमान महिलाएं

लंदन की किंग्स कॉलेज की शोध टीम के अनुसार भावनात्मक रूप से मजबूत महिलाएँ बुद्धिमान होती हैं और वे अपनी तथा अपने मित्र की भावनाओं का अच्छी तरह से ख्याल रख सकती हैं, इसलिए उनका सेक्स जीवन भी सुखद होता है। इस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार – “यह शोध दर्शाती है कि भावनात्मक चातुर्य (emotional intelligence) की वजह से हमें जीवन के हर स्तर पर कामयाबी मिलती है और इसमें शयनकक्ष भी शामिल है।

”अपनी शोध के लिए इनकी टीम ने कुल 2035 महिलाओं का अध्ययन किया जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 83 साल तक थी. इनमें जुडवा बहनों को अधिक प्राथमिकता दी गई ताकि जेनेटिक तथा अन्य कारणों से प्राप्त होने वाले भेद की सम्भावना कम से कम हो.इन महिलाओं से इनके सेक्स जीवन के संबंध में सवाल पूछे गए तथा कुछ सवाल उनके भावनात्मक चातुर्य  (emotional intelligence) स्तर की जाँच करने के लिए पूछे गए. इस शोध के नतीजों से पता चला कि जिन महिलाओं में emotional intelligence स्तर 25% से भी कम था उनका सेक्स जीवन निराशाजनक था और उन्हें सेक्स से आनंद प्राप्त नहीं होता था. लेकिन जिन महिलाओं का emotional intelligence स्तर अच्छा था उनका सेक्स जीवन भी अच्छा था.किंग्स कॉलेज की डॉ. एंड्रिया बरी के अनुसार – “जिन महिलाओं का emotional intelligence स्तर अच्छा होता है, उन्हें अपनी रूचि और खुशी के अनुसार मांग करना आता है. वे अपने मित्र से आग्रह कर पाती हैं और उन्हे पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए. इसलिए उनका सेक्स जीवन भी सुखद होता है.”इस शोध के बारे में जानकारी जरनल ऑफ सेक्सुअल मेडिसीन में दी गई है।

साभार --

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com