ओटी को बिना स्टरलाइज किये ही कर दिया आपरेशन
एक दिन पूर्व उसी ओटी में हेपेटाइटिस बी के मरीज का हुआ था आपरेशन
डाक्टरों को भगवान् कहा जाता है पृथ्वी पर लेकिन यहाँ तो डाक्टर इंसान बन जाये यही कम है। अस्पतालों के बुरे हाल से उत्तर प्रदेश में कोई भी जाए तो सोच समझ कर अपना इलाज कराये इसी में उसकी भलाई है। बच जाए तो किस्मत उसकी भगवान् ना करे कुछ हो जाए तो अस्पताल कि कोई जिम्मेदारी नहीं। आम आदमी बेचारा परेशान है सो तो है ही यहाँ तो कोई भी यहाँ महत्त्व नहीं रखता है। सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों के लिए किसी कि भी जान कि कोई कीमत नहीं है। ये मरीजों की जिन्दगियों से कितनी आसानी से खिलवाड़ करते रहते हैं।
स्वास्थ्य
चिकित्सकीय लापरवाही का शिकार न्यायिक पदाधिकारी की बेटी
- Friday, 15 April 2011
- News Desk
बुजुर्गों के लिए जानलेव बन सकता है एकाकीपन
- Friday, 04 February 2011
- News Desk
एक शोध से यह निष्कर्ष निकला है कि एकाकीपन बुजुर्ग लोगों के लिए जानलेवा है। यह इन लोगों के स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक है जितना की मोटापा या फिर धूम्रपान जैसे अन्य पदार्थ। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 10 में से एक बुजुर्ग 'जबरदस्त' एकाकीपन से ग्रसित है।
स्वस्थ्य का आसान उपाय पैदल चले, खूब चले
- Monday, 22 November 2010
- News Desk
नये शोध में सामने आया है कि सिर्फ प्रतिदिन 30 मिनट पैदल चलने से आसाध्य बीमारियां से राहत मिल सकती है। पैदल चलने से बीमारियां पास भी नहीं फटकेंगी। तो हर दिन पैदल चलना शुरू करे, जरूर चलें। एक नए शोध के मुताबिक ऐसा करने से मानसिक विकृति और कैंसर सहित करीब दो दर्जन बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने पिछले चार साल के दौरान हुए 40 अध्ययनों के विश्लेषण के बाद यह दावा किया है। ‘इंटरनेशनल जर्नल फॉर क्लिनिकल प्रैक्टिस’ में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए धूम्रपान त्यागने के साथ फिट और सक्रिय रहना चाहिए।
हृदय रोगियों के लिए कारगर एप्लीरीनोन
- Sunday, 21 November 2010
- News Desk
दिल की बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली दवा एप्लीरीनोन मरीज में मौत के खतरे को आधा कर देती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह दवा हर साल लाखों हृदय रोगियों का जीवन बचाती है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें दिल की बीमारियों से होती हैं लेकिन एप्लीरीनोन दिल की जटिलताओं को दूर करने की सबसे क्रांतिकारी दवा है। इस दवा पर प्रतिदिन केवल दो पाउंड का खर्च आता है। यह दवा मौत के जोखिम को 40 प्रतिशत तक कम कर देती है और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होने से बचाती है।
धमनियों में आयरन की मात्रा की करें जांच, बचे हार्ट अटैक से
- Sunday, 21 November 2010
- News Desk
दिल के लिए खतरे का पता लगाने के लिए आयरन एक उपयुक्त चिन्हक (मार्कर) हो सकता है। धमनियों में होने वाले असामान्य जमाव में आयरन तत्व की मौजूदगी सामान्य है। यह दिल के दौरे के खतरे को बढ़ाता है और इससे अचानक मौत भी हो सकती है। मायो क्लिनिक द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक शोधकर्ताओं के एक दल का कहना है कि ‘डूअल एनर्जी कम्प्यूटेड टोमोग्राफी’ (डीईसीटी) और ‘3डी कम्प्यूटराइज्ड टोमोग्राफी’ (सीटी) के जरिए किए गए माइक्रो-स्कैन्स से धमनियों की आंतरिक सतह पर हुए जमाव में मौजूद अतिरिक्त आयरन का पता लगाया जा सकता है।
उपकरण बताएगा कैंसर रोगी की उम्र
- Saturday, 20 November 2010
- News Desk
कैंसर के अंतिम चरण में पहुंच चुके रोगियों के लिए जल्द ही एक उपकरण उपलब्ध होगा, जो इस बात की सामान्य और सटीक जानकारी देगा कि उनके पास अपने प्रियजनों के साथ बिताने के लिए कितना समय शेष है। वैज्ञानिकों ने श्वसन, नाड़ी की धड़कन, वजन में गिरावट और रक्त कणिकाओं की मात्रा पर आधारित एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसे हाथ में आ जाने वाले उपकरण में भरा जा सकता है।








