Thursday, Feb 23rd

Last update11:43:15 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: सेहत

सेहत

सेक्स जीवन सुख लेती है बुद्धिमान महिलाएं

  • PDF

लंदन की किंग्स कॉलेज की शोध टीम के अनुसार भावनात्मक रूप से मजबूत महिलाएँ बुद्धिमान होती हैं और वे अपनी तथा अपने मित्र की भावनाओं का अच्छी तरह से ख्याल रख सकती हैं, इसलिए उनका सेक्स जीवन भी सुखद होता है। इस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार – “यह शोध दर्शाती है कि भावनात्मक चातुर्य (emotional intelligence) की वजह से हमें जीवन के हर स्तर पर कामयाबी मिलती है और इसमें शयनकक्ष भी शामिल है।


”अपनी शोध के लिए इनकी टीम ने कुल 2035 महिलाओं का अध्ययन किया जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 83 साल तक थी. इनमें जुडवा बहनों को अधिक प्राथमिकता दी गई ताकि जेनेटिक तथा अन्य कारणों से प्राप्त होने वाले भेद की सम्भावना कम से कम हो.इन महिलाओं से इनके सेक्स जीवन के संबंध में सवाल पूछे गए तथा कुछ सवाल उनके भावनात्मक चातुर्य  (emotional intelligence) स्तर की जाँच करने के लिए पूछे गए. इस शोध के नतीजों से पता चला कि जिन महिलाओं में emotional intelligence स्तर 25% से भी कम था उनका सेक्स जीवन निराशाजनक था और उन्हें सेक्स से आनंद प्राप्त नहीं होता था. लेकिन जिन महिलाओं का emotional intelligence स्तर अच्छा था उनका सेक्स जीवन भी अच्छा था.किंग्स कॉलेज की डॉ. एंड्रिया बरी के अनुसार – “जिन महिलाओं का emotional intelligence स्तर अच्छा होता है, उन्हें अपनी रूचि और खुशी के अनुसार मांग करना आता है. वे अपने मित्र से आग्रह कर पाती हैं और उन्हे पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए. इसलिए उनका सेक्स जीवन भी सुखद होता है.”इस शोध के बारे में जानकारी जरनल ऑफ सेक्सुअल मेडिसीन में दी गई है।

साभार --

खुशहाल जिंदगी का राज, हफ्ते में 3 बार सेक्स

  • PDF

हफ्ते में तीन बार सेक्स करें और अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाएं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह बात एक नए रिसर्च से सामने आई है। इस रिसर्च में कहा गया है कि अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहते हैं , तो हफ्ते में तीन बार सेक्स करें और हर दिन 4 बार अपनी बीवी या पति को किस करें।


हैपी मैरिज लाइफ के लिए अपनी पत्नी या पति को रोज एक बार आई लव यू कहना भी जरूरी है। इसके अलावा अगर प्रत्येक दिन अपने पार्टनर को कम से कम तीन बार गले लगाते हैं और महीने में दो बार उसके साथ रोमांटिक अंदाज में भोजन करते हैं , तो आपकी मैरिज लाइफ में सिर्फ और सिर्फ खुशी ही होगी दूर तक गम का नामोंनिशां तक नहीं होगा। इस सर्वे में 3 हजार से ज्यादा शादीशुदा लोगों को शामिल किया गया था और उनसे मैरिज लाइफ के बारे में तमाम सवाल पूछे गए। इस सर्वे में शामिल लोग 31 से 32 साल तक के थे और उनकी शादी कम से कम 3 महीने पुरानी थी। सर्वे के बाद पता चला कि जो लोग हफ्ते में कम से कम तीन बार सेक्स करते हैं और रोज 4 बार किस करते हैं , उनकी मैरिज लाइफ काफी खुशहाल है। रोज कम से कम 1 बार आई लव यू कहने वाले जोड़े की लाइफ काफी स्मूद दिखी।

साभार --

 

सर्वश्रेष्ठ कसरत है सेक्स

  • PDF

सेक्स हमारे न्यूरल सिस्टम और रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुचारू बनाता है, और इससे तनाव से मुक्ति मिलती है. सेक्स जिंदगी यदि बेहतर होती है तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. सेक्स वास्तव में सबसे अच्छी कसरत भी है. जब युगल सेक्स में लिप्त होते हैं तो उनके शरीर को अच्छी कसरत मिलती है. सेक्स के कई ऐसे तरीके हैं जो कसरत के लिहाज से भी अच्छे हैं।

Read more...

सेक्स स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी

  • PDF

सेक्स मानसिक तनाव को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए अति उपयोगी है. परंतु इसके अलावा भी कई ऐसे स्वास्थ्यकारी गुण हैं जो सेक्स से जुड़े हैं. स्खलन के दौरान हमारा शरीर कई ऐसे हार्मोन प्रवाहित करता है जिससे शरीर निरोगी रहता है.


दर्द से मुक्ति:

सेक्स सबसे अच्छे पेन किलर में से एक है. स्खलन के दौरान हमारा शरीर एंड्रोफाइंस छोडता है जो रीढ की हड्डी का दर्द कम करता है इसके अलावा कमर दर्द से भी राहत मिलती है.

रक्त प्रवाह:

स्खलन के दौरान हमारा रक्त प्रवाह तेज हो जाता है, सांसे तेज चलने लगती है और रक्तचाप बढ जाता है. दिमाग को अधिक मात्रा में प्राणवायु मिलती है. इससे हमारा शरीर सुदृढ और निरोगी रहता है.

तनाव मुक्ति:

सेक्स से डिप्रेशन और तनाव से मुक्ति मिलती है. स्खलन के दौरान सेरोटोनिन और एंड्रोफाइंस प्रवाहित होते हैं जो खुशी के हार्मोन हैं. इससे हमें सुखद अनुभव होता है. तनाव से मुक्ति मिलती है.

सबसे अच्छी कसरत:

सेक्स सबसे अच्छी कसरत होती है. इससे स्नायू मजबूत बनते हैं. कैलरी का नाश होता है और कोलेक्स्ट्रोल नियंत्रित रहता है. कमर दर्द, घूटनों के दर्द और हाथों और पैरों की मजबूती के लिए सेक्स से अच्छी कसरत और कोई नही है.

 

सेक्स के 10 फायदे

  • PDF

सेक्स ऐसा टॉपिक है जिससे हर कोई अपने आप ही जुड़ जाता है और ज्यादातर लोग जताना भी नहीं चाहते हैं। सेक्स को लेकर कई गलतफहमियां भी मौजूद हैं। लेकिन असल में सेक्स हर लिहाज से फायदेमंद ही साबित होता है। सेक्स से हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। देखते हैं कि सेक्स करने के 10 फायदे क्या हैं:-


पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी और नॉर्थ कैरोलाइना यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक सेक्स से ऑक्सिटॉसिन हॉर्मोन्स का लेवल बढ़ता है। इस हॉर्मोन से आपसी संबंधों में मजबूती आती है और विश्वास बढ़ता है। इस हॉर्मोन के इस नेचर की वजह से इस ‘ लव हॉर्मोन ’ भी कहा जाता है। ऑक्सिटॉसिन हॉर्मोन से कपल्स में एक दूसरे के प्रति उदारता की भावना भी बढ़ती है।

स्कॉटलैंड के रिसर्चर्स के मुताबिक सेक्स से हेल्थ को सबसे बड़ा फायदा है। इससे एक तो ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और दूसरे तनाव में कमी आती है। 24 महिलाओं और 22 पुरुषों पर की गई स्टडी में पाया गया कि जो लोग रेगुलर सेक्स करते रहे तनाव के प्रति उनका रिस्पॉन्स बेहतर रहा। एक दूसरी स्टडी के मुताबिक सेक्स करते रहने से ब्लड प्रेशर को काबू करने में सहायता मिलती है।

बेहतर सेक्स हेल्थ का सीधा असर फिजिकल हेल्थ पर पड़ता है। विल्किस यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स के मुताबिक हफ्ते में एक या दो बार सेक्स करने से इम्यूनोग्लॉबिन नाम के एंटीबॉडी में बढ़ोतरी होती है। 112 स्टूडंट्स पर किए गए रिसर्च से पता चला कि इस एंटीबॉडी से सर्दी जैसे इन्फेक्शन को रोकने में मदद मिलती है।

एक पुराना भ्रम है कि सेक्स करने से ज्यादा उम्र के लोगों को हार्ट अटैक का खतरा होता है। लेकिन इंग्लैंड के रिसर्चर्स के मुताबिक यह सिर्फ भ्रम ही है इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एपिडिमियॉलजी ऐंड कम्यूनिटी हेल्थ के जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 914 पुरुषों में किए गए रिसर्च से पता चला कि सेक्स के दौरान उन्हें आए हार्ट अटैक का उससे कोई लेना देना नहीं है।

टैक्सस यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक सेक्स करने के आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होती है। कैंब्रिज में सेक्स थेरेपिस्ट जीना ऑगदेन का कहती हैं , ‘ बेहतर सेक्स आत्मसम्मान से शुरू होता है और यह आत्मसम्मान को बढ़ाता भी है। ‘ उनके मुताबिक जिनके अंदर आत्मसम्मान पहले से ही होता है उन्हें सेक्स के बाद अलग किस्म की खुशी महसूस होती है। काफी लोग ऐसे हैं जो अच्छा महसूस करने के लिए सेक्स करते हैं।

सेक्स से मोटापा घटाने में भी मदद मिलती है। आधे घंटे के सेक्स से 85 कैलरीज़ बर्न होती हैं। हालांकि 85 कैलरीज़ ज्यादा नजर नहीं आती हैं। लेकिन सोचिए आधे घंटे के 42 सेशन के बाद 3570 कैलरीज़ बर्न होंगी , इतनी कैलरीज़ के बर्न होने से एक पाउंड वजन कम हो जाएगा। अमेरिकन असोसिएशन ऑफ सेक्शुएलिटी एजुकेटर्स ऐंड थेरेपिस्ट्स के प्रेजिडंट पैटी ब्रिटन के मुताबिक सेक्स से शारीरिक सेहत और मानसिक सेहत दोनों को फायदा होता है।

एक बार ऑक्सिटॉसिन हॉर्मोन घटना शुरू होता है तो एंड्रोफिन हॉर्मोन में बढ़ोतरी होती है जिससे दर्द में कमी आती है। इसलिए अगर सेक्स के बाद आपको आपके सिरदर्द में कमी आए या ऑर्थराइटिस का दर्द छूमंतर हो जाए तो चौंकिएगा नहीं। यह सब सेक्स की वजह से है।

एक यूरॉलजी इंटरनैशनल के ब्रिटिश जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सेक्स से पुरुषों में प्रॉस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग 30 साल से कम उम्र के हैं , सेक्स से उनमें भविष्य में प्रॉस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। जबकि 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में रेगुलर सेक्स से प्रॉस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

महिलाओं में अकसर कमर के आसपास के एरिया में दर्द की शिकायत देखी जाती है। इसकी वजह पेल्विक फ्लोर मसल्स का कमजोर होना है। इन मसल्स को मजबूत करने के लिए महिलाएं ‘ कीगल ’ एकसरसाइज़ करती हैं जिससे यह एरिया मजबूत होता है। सेक्स से भी ठीक यही अनुभूति होती है जो कीगल एक्सरसाइज से होती है। और महिलाओं को काफी आराम मिलता है।

एक रिसर्च के मुताबिक सेक्स से बेहतर नींद आती है। दरअसल सेक्स के बाद रिलीज हुए ऑक्सिटॉसिन से एक फायदा यह भी है। और अच्छी नींद से बाकी चीजें भी बेहतर हो जाती हैं। बेहतर नींद से वजन और ब्लड प्रेशर मेनटेन करने में मदद मिलती है।

 

चिकित्‍सकीय लापरवाही का शिकार न्‍यायिक पदाधिकारी की बेटी

  • PDF

ओटी को बिना स्टरलाइज किये ही कर दिया आपरेशन
एक दिन पूर्व उसी ओटी में हेपेटाइटिस बी के मरीज का हुआ था आपरेशन


डाक्टरों को भगवान् कहा जाता है पृथ्वी पर लेकिन यहाँ तो डाक्टर इंसान बन जाये यही कम है। अस्पतालों के बुरे हाल से उत्तर प्रदेश में कोई भी जाए तो सोच समझ कर अपना इलाज कराये इसी में उसकी भलाई है। बच जाए तो किस्मत उसकी भगवान् ना करे कुछ हो जाए तो अस्पताल कि कोई जिम्मेदारी नहीं। आम आदमी बेचारा परेशान है सो तो है ही यहाँ तो कोई भी यहाँ महत्त्व नहीं रखता है। सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों के लिए किसी कि भी जान कि कोई कीमत नहीं है। ये मरीजों की जिन्दगियों से कितनी आसानी से खिलवाड़ करते रहते हैं।

Read more...

बुजुर्गों के लिए जानलेव बन सकता है एकाकीपन

  • PDF

एक शोध से यह निष्‍कर्ष निकला है कि एकाकीपन बुजुर्ग लोगों के लिए जानलेवा है। यह इन लोगों के स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक है जितना की मोटापा या फिर धूम्रपान जैसे अन्‍य पदार्थ। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 10 में से एक बुजुर्ग 'जबरदस्त' एकाकीपन से ग्रसित है।

Read more...

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

editor@khabarwala.com