जमशेदपुर से आलोक
एशिया की सबसे बडी साख समितियों में शामिल रेलवे अरबन बैंक सोसाइटी पर अपना परचम फहराने की निर्णायक जंग शुरू हो गयी है। सोसाइटी के सदस्यों यानि डेलिगेटस के चयन को लेकर पहना दिन का चुनाव गुरुवार को हुआ। चक्रधरपुर रेल मंडल में कुल 76 सीटों के लिए मुकाबला हो रहा है जिसमें 18544 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर पसंदीदा डेलिगेटस को चुनेंगे। टाटानगर में कुल 14 पद के लिए जदोजहद हो रही है जिसमें 4220 मतदाता के निर्णय को अपने पक्ष् में करने के लिए पिछले एक महीने से रेलवे की दो बडी यूनियनें आमने-सामने थे।
दशकों से एक-दूसरे को पटखनी देने की ताक में लगी रेलवे मेंस कांगेस को इस बार भी जोर का झटका धीरे से लगने का समीकरण बन रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की रणनीतिक तैयारियों का प्रदर्शन गुरुवार को टाटानगर में चुनाव के दौरान दिखायी पडा। हालांकि पहले दिन मेंस कांग्रेस से दो और मेंस यूनियन से दो उम्मीदवारों की जीत का रास्ता साफ हो गया। इलेक्टिक शेड से मेंस कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शशि मिश्रा और मदन विजयी घोषित हुए तो वही मेंस यूनियन की ओर से एसएस चक्रवर्ती तो इंजीनियरिंग में बाचू पांडा ने अपना परचम लहराया। चुनाव शुक्रवार को भी शेष पदों के लिए होगा। इस चुनाव में रेलवे मेंस यूनियन, मेंस कांग्रेस, के अलावा एससी एसटी एसोसिएशन के उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमाने में जुटे है।








