Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: कार्पोरेट बाजार बाजार में आया ब्लैकबेरी बोल्ड-9780’

बाजार में आया ब्लैकबेरी बोल्ड-9780’

मुम्‍बई - सुरक्षा के लिहाज से उत्कृष्ट कारोबारी फोन ‘ब्लैकबेरी’ बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने तकनीकी बाजार में पेश किया अपना नया स्मार्टफोन ‘ब्लैकबेरी बोल्ड-9780’।

यह कंपनी का ऐसा पहला स्मार्टफोन है जो ब्लैकबेरी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम 6 पर चलेगा। 3जी सुविधायुक्त इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन है, क्वार्टी की-बोर्ड, 5 मेगापिक्सल कैमरा, 512 एमबी फ्लैश मेमोरी क्षमता और 32 जीबी तक मेमोरी बढ़ाने का विकल्प, वीडियो रिकॉर्डिंग और कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीआरएस, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसी बेहतरीन सुविधा है। 136 ग्राम वजनी इस मोबाइल की कीमत 12,000 रुपए से 15,000 रुपए के बीच रहेगी।

मोटोरोला का एंड्रॉयड फोन

तेज रफ्तार की दौड़ में मोटोरोला ला रहा है बजट के अंदर रहने वाला एंड्रॉयड मोबाइल फोन ‘क्वेंच एक्सटी-3’। ये फोन गूगल के एंड्रॉयड 1.6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 3.2 इंच की चौड़ी स्क्रीन वाला ये फोन पूरी तरह से एक टचस्क्रीन फोन है।

3जी सुविधायुक्त इस फोन में 3 मेगापिक्सल कैमरा, एफएम रेडियो, मीडिया प्लेयर, माइक्रो एसडी कार्ड, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीआरएस जैसी सुविधाएं हैं और साथ ही इसमें 6.5 घंटे का बेहतरीन टॉकटाइम भी है। बेहद ही कम दाम वाले इस एंड्रॉयड मोबाइल फोन की कीमत सिर्फ 12,500 रुपए है।

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com