Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: कार्पोरेट बाजार लेनोवो ने उतारे दो लैपटॉप

लेनोवो ने उतारे दो लैपटॉप

चीनी कंपनी लेनोवो ने हाल ही में तकनीकी बाजार में अपने सबसे लोकप्रिय लैपटॉप ‘आइडियापैड’ की जेड श्रृंखला ‘लेनोवो आईडियापैड जेड 460’ और ‘लेनोवो आईडियापैड जेड 560’ को पेश किया। ‘लेनोवो आइडियापैड जेड 460’ में 14 इंच की बड़ी स्क्रीन है और ‘लेनोवो आइडियापैड जेड 560’ में 15 इंच की शानदार चौड़ी डिसप्ले स्क्रीन है।

दोनों ही लैपटॉप इंटेल कोर ‘आई5-460’ के प्रोसेसर पर काम करेंगे। दोनों में ही 640जीबी की हार्डडिस्क है और 8जीबी की रैम और 1.3 मेगापिक्सल कैमरा है। दोनों ही लैपटॉप मल्टीमीडिया लैपटॉप हैं। 4 घंटे की बैटरी क्षमता वाले ‘जेड 560’ लैपटॉप का वजन 2.6 किलोग्राम है और कीमत 35,000 रुपए है वहीं ‘जेड 460’ की कीमत 46,000 रुपए है।

पानासोनिक ने उतारा सबसे हल्‍क लैपटॉप

तकनीकी उपकरण की बहुराष्ट्रीय जापानी कंपनी ‘पैनासॉनिक’ ने तकनीकी बाजार में उतारा सबसे हल्का लैपटॉप ‘पैनासॉनिक टफबुक एस-9’। इसकी खासियत है कि ये डीवीडी ड्राइव के साथ नए रूप-रंग और आकार में मिलेगा, साथ ही इसमें एंटी ग्लेयर स्क्रीन है।

12.1 इंच की डिसप्ले स्क्रीन वाला ये लैपटॉप इंटेल कोर ‘आई5-520एम वी’ प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 2जीबी का रैम है जिसे 6जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ, गिजाबाइट इंटरनेट, फिंगरप्रिंट रिडर हैं। ये 11 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। देखने में बेशक ये भारी लग रहा हो, लेकिन इसका वजन सिर्फ 1.36 किलोग्राम है और इसकी कीमत 1,10,730 रुपए है।

Add your comment

Your name:
Your email:
Subject:
Comment:

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com