Monday, May 21st

Last update12:21:27 PM GMT

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
You are here: कार्पोरेट बाजार

बाजार

जमशेदपुर एक परिचय

आज  से ठीक 103 साल पहले टाटा आयरन एंड स्टील क कंपनी की स्थापना करनेवाले जमशेदजी  नसरवानजी टाटा ने साकची कालीमाटी में विश्व स्तर का एक शहर बनाने की परिकल्पना की थी, आज वही साकची कालीमटी हमारे सामने स्टील सिटी जमशेदपुर के रूप में है। 1919 में इस शहर  का नाम जमशेदपुर हुआ जिसे रेलवे में हम टाटानगर के नाम से जानते हैं। साकची कालीमाटी को जमशेदपुर नाम लार्ड चेम्स फोर्ड ने दिया था। झारखंड राज्य के छोटानागपुर पठार के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित इस शहर को राज्य की औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है।

नोकिया हैंडसेट को ‘भारतबेरी’ देगा बैकअप

जयपुर - जयपुर की एक कम्पनी ने नोकिया हैंडसेट के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया। एप्लीकेशन नोकिया हैंडसेट पर ईमेल और दूसरी सामग्रियों के लिए बैकअप सुविधा देगा।'डाटा इंफोसिस' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय दाता के अनुसार इस सॉफ्टवेयर का नाम ‘भारतबेरी’ है। इससे कन्टेक्ट, कार्यसूची, कैलेण्डर, छोटी टिप्पणी, आदि कई तरह की बैकअप सुविधा मिलेगी।

सडक पर दौडगी इलेक्ट्रिक रेसिंग कार

पर्यावरण की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के चलते वाहन निर्माता कंपनियां अब पेट्रोल और डीजल के बजाए बिजली से चलने वाले वाहन ज्यादा बना रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ में पहली बार शामिल हुई रेसिंग कार। पर्यावरण के लिए काम कर रही ब्रिटेन की ‘रेसिंग ग्रीन एंड्यूरेंस’ टीम ने हाल ही में बिजली से चलने वाली रेसिंग कार ‘एसआरजेडइरो’ इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को पेश किया।

नौ करोड़ की ‘ब्रा’

न्यूयॉर्क के विक्टोरिया सीक्रेट सोहो स्टोर में बुधवार को विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल एड्रियाना लीमा ने करीब 9 करोड़ रुपए का अंतर्वस्‍त्र पेश किया। जिसे ‘बमशैल’ नाम दिया गया है। सेक्सी लीमा ने विक्टोरिया के लिए मॉडलिंग करते हुए यह अंर्तवस्‍त्र (ब्रा) पेश किया। मशहूर मॉडल एड्रियाना लीमा न्यूयॉर्क की गलियों में इस खास अंतर्वस्‍त्र में ही निकल पडीं। यह कोई मामूली अंतर्वस्‍त्र नहीं थी, बल्कि 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ रुपए की हीरों से जड़ा हुआ है।

बाजार में आया ब्लैकबेरी बोल्ड-9780’

मुम्‍बई - सुरक्षा के लिहाज से उत्कृष्ट कारोबारी फोन ‘ब्लैकबेरी’ बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने तकनीकी बाजार में पेश किया अपना नया स्मार्टफोन ‘ब्लैकबेरी बोल्ड-9780’।

लेनोवो ने उतारे दो लैपटॉप

चीनी कंपनी लेनोवो ने हाल ही में तकनीकी बाजार में अपने सबसे लोकप्रिय लैपटॉप ‘आइडियापैड’ की जेड श्रृंखला ‘लेनोवो आईडियापैड जेड 460’ और ‘लेनोवो आईडियापैड जेड 560’ को पेश किया। ‘लेनोवो आइडियापैड जेड 460’ में 14 इंच की बड़ी स्क्रीन है और ‘लेनोवो आइडियापैड जेड 560’ में 15 इंच की शानदार चौड़ी डिसप्ले स्क्रीन है।

दुनिया की सबसे छोटी कार तैयार

एजेंसी - ब्रिटेन के पेरी वॉटकिंस ने ‘विंड अप’ नाम की ऐसी छोटी कार का निर्माण किया है जो दुनिया की सबसे छोटी कार मानी जा रही है। ये कार अपने आकार की वजह से ‘गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दुनिया की सबसे छोटी कार के रूप में दर्ज हो गई है। साथ ही इस कार को सड़कों पर दौड़ाने का भी लाइसेंस मिल गया है।

झारखंड

राँची

जमशेदपुर

धनबाद

हमसे संपर्क करें

खबरवाला में छपी किसी सामग्री पर कोई टिप्पणी अथवा सूचना, समाचार, आलेख, गतिविधि, पुरस्कार, सम्मान आदि की जानकारी देने के लिए संपर्क करें -

डा. अनिल कुमार, संपादक

editor@khabarwala.com